फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anganwadi workers put night halt in mini secretariat

आंगनबाड़ी वर्करों ने लघु सचिवालय में डाला रात्रि पड़ाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers put night halt in mini secretariat
कैथल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मांगों को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भी लघु सचिवालय में रात्रि पड़ाव डाला डाला था। पिछले तीन माह से आंगनबाड़ी वर्कर हड़ताल पर हैं, इस कारण राशन वितरण को लेकर भी दिक्कत आ रही है। कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप लघु सचिवालय में एकत्रित होकर सरकार का पुतला जलाया। सुबह के समय सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जवाहर पार्क में एकत्रित हुई। इस दौरान उनके साथ आशा वर्कर व मिड डे मील वर्कर और जनवादी महिला समिति की सदस्य भी शामिल हुई। प्रदर्शन की अध्यक्षता सुषमा जडौला, कृष्णा एडवोकेट, राजबाला जाखौली ने संयुक्त रूप से की। जबकि संचालन नीतू, कविता व शर्मिला ने संचालन किया। सीटू की अध्यक्ष सुरेखा ने कहा कि सरकार के महिला सशक्तीकरण के सभी दावे खोखले हैं। वास्तव में सरकार अपने अधिकारों व हकों के लिए संघर्ष कर रही महिलाओं का सरकार को कोई ध्यान नहीं है। आशा कर्मियों के आंदोलन व विरोध की आवाज दबाने के लिए एस्मा तक का प्रयोग कर रही है। सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन (सीटू) की राज्य महासचिव शकुंतला ने बताया कि महिला एवं बाल विकास परियोजना में शत प्रतिशत महिलाएं हैं। सरकार को बातचीत से उनके आंदोलन का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed