फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anganwadi workers and assistants expressed anger

Kaithal News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने जताया गुस्सा

Thu, 10 Jul 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 10 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and assistants expressed anger
ढांड। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में ढांड में प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व जिला प्रधान संतोष देवी ने किया। इस अवसर पर संतोष ने कहा कि आज देश में सभी ट्रेड यूनियनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। आज देश में आम मजदूर 600 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से काम कर रहा है। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मजदूरो से भी कम मेहनतनामा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों के लिए न्यूनतम 26 हजार रुये महीना लागू किया जाए, स्कीम वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, रिटायरमेंट के बाद 5 लाख रुपए दिये जाएं, बकाया मानदेय जल्द दिया जाए। संवाद
विज्ञापन


, आंगनबाड़ी केंद्र में अच्छा राशन दिया जाए, खाली पदों पर शीघ्र नियुक्तियां करने की मांग की। इस अवसर पर सतविंदर कौर, बिमला, रोशनी, पिंकी, सुदेश भी मौजूद थी।
विज्ञापन


राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में पेंशनरों ने किया प्रदर्शन

कैथल। हरियाणा पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में पिहोवा चौक स्थित राजीव गांधी विद्युत सदन पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लेकर सरकार की कर्मचारी, मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान वी.के. चावला, बलवंत राज, बलबीर सिंह, महेंद्र पाल, राजकुमार समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन नीतियों को वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और भी व्यापक रूप दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed