फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anemia found in more than half of the girl students

Kaithal News: आधी से ज्यादा छात्राओं में मिली खून की कमी

Fri, 01 Dec 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 01 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Anemia found in more than half of the girl students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत भारत विकास परिषद शाखा चीका ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहला में हीमोग्लोबीन जांच शिविर लगाया। इसमें परीक्षण के दौरान आधी से ज्यादा छात्राओं के शरीर में खून की कमी मिली। एनीमिया से बचने के लिए उन्हें फल और सब्जियो के अधिक सेवन करने के लिए प्रेरित किया गया।

गौरतलब है कि शिविर में जांच के दौरान 80 छात्राओं के खून की जांच की गई। इनमें से 55 छात्राओं में खून की कमी मिली। 24 बच्चों में खून 10 से 12 ग्राम के बीच पाया गया।
विज्ञापन


शिविर की सह संयोजिका डॉ. रूबी गांधी ने बच्चों को एनीमिया से बचने के लिए जागरूक किया और पौष्टिक भोजन के साथ हरी सब्जियां लेने के लिए समझाया। भारत विकास परिषद चीका शाखा के अध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद समय समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित करता है। प्रधानाचार्य राकेश भारद्वाज ने इस पहल के लिए भाविप चीका शाखा के सदस्यों का आभार जताया। इस मौके पर महिला संयोजिका डॉ. सरिता भाठला व स्कूल स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed