फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anairah Kalra wins two gold medals at the Oceania International Wushu Championships

Kaithal News: ओशिनिया अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में अनैर्रह कलरा ने जीते दो स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Anairah Kalra wins two gold medals at the Oceania International Wushu Championships
वुशु चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतने के बाद खुशी जाहिर करती हरियाणा की खिलाड़ी अनैर्रह कलरा।
राजौंद। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में ओशिनिया अंतरराष्ट्रीय वुशु कुंग फू चैंपियनशिप 21 से 25 मई तक आयोजित हुई। इसमें भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। भारतीय टीम ने कुल नौ स्वर्ण पदक, सात रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी अनैर्रह कलरा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए परंपरागत नानचुआन और परंपरागत डबल वेपन (दोहरी हथियार) स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के दौरान हरियाणा वुशु खेल संघ के उपाध्यक्ष राजीव डागर टीम लीडर के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टीम का सफल मार्गदर्शन किया। वहीं हरियाणा वुशु खेल संघ के महासचिव अनिल विज और अंतरराष्ट्रीय वुशु निर्णायक एवं राष्ट्रीय कोच डॉ. राम मेहर सिंह खटकर ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। डॉ. खटकर ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि भारत लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर रहा है।

वुशु चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतने के बाद खुशी जाहिर करती हरियाणा की खिलाड़ी अनैर्रह कलरा।

वुशु चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतने के बाद खुशी जाहिर करती हरियाणा की खिलाड़ी अनैर्रह कलरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed