{"_id":"6994cae9ef29cd82ca038870","slug":"an-accused-in-the-robbery-of-a-shiva-temple-was-arrested-on-a-production-warrant-kaithal-news-c-18-1-knl1004-848334-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिव मंदिर की डकैती में एक आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिव मंदिर की डकैती में एक आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार
Wed, 18 Feb 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डंडौता गांव स्थित शिव मंदिर में वर्ष 2022 में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी दीपक उर्फ दीपा निवासी ऋषि नगर, शहजादपुर (अंबाला) को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व पुलिस मामले में छह आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि मंदिर के पुजारी बाबा दया पुरी ने शिकायत दी थी कि 7 मई 2022 की रात करीब एक बजे पांच अज्ञात व्यक्ति होमगार्ड की वर्दी पहनकर मंदिर परिसर में घुस आए थे। आरोपियों ने सेवादार और पुजारी के साथ मारपीट कर उन्हें कमरे में बंद कर दिया।
इसके बाद गले की सोने की चेन, अंगूठी, लगभग दो लाख रुपये की नकदी तथा 15 चांदी के सिक्के लूट लिए। जाते समय आरोपी मंदिर के सीसीटीवी कैमरे तोड़कर डीवीआर भी साथ ले गए थे। इस संबंध में थाना चीका में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की जांच थाना चीका के एसएचओ पीएसआई अमन के नेतृत्व में एएसआई सुरेंद्र की टीम ने की। अब तक इस प्रकरण में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
आरोपी दीपक इस मामले में अब तक पुलिस की पकड़ से दूर था और किसी अन्य मामले में अंबाला जेल में बंद था। उसे गिरफ्तार करने के लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।