{"_id":"6ac6943651625d59a3037a26","slug":"american-students-experienced-indian-culture-up-close-at-rksd-college-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156205-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में अमेरिकी विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति को करीब से जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में अमेरिकी विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति को करीब से जाना
विज्ञापन
मंच पर प्रस्तुति देते अमेरिका की यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी। विज्ञप्ति
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल की ओर से इस्टर्न मैनोनाइट यूनिवर्सिटी, वर्जीनिया अमेरिका के सहयोग से इंटरनेशनल कल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमेरिका से पहुंचे 15 विद्यार्थियों के दल ने भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और खानपान को करीब से जाना। इस दौरान दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ एक-दूसरे की संस्कृति और शैक्षणिक गतिविधियों को समझने का अवसर पाया।
अमेरिकी विद्यार्थियों का दल महाविद्यालय के पुरातन छात्र एवं असिस्टेंट प्रोफेसर गौरव पठानिया और प्रोफेसर मैरी एस स्प्रिंगर के नेतृत्व में कॉलेज पहुंचा। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजवीर पाराशर और आयोजन समिति ने दल का स्वागत किया। प्रधान प्रबंधक समिति अश्विनी शोरेवाले ने अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान की पहल की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में कुल आठ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। कॉलेज के विद्यार्थियों नवनीत और मुस्कान ने नृत्य और रोशन ने गायन की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा की प्रस्तुति से भी अतिथियों को रूबरू कराया। वहीं इस्टर्न मैनोनाइट यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने समूहगान की तीन प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
राजनीति शास्त्र विभाग की छात्रा पूजा ने स्वयं तैयार की गई हैंडमेड फुलझड़ियां अतिथियों को उपहार के रूप में भेंट कीं। इससे अमेरिकी विद्यार्थी काफी प्रभावित हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों के बीच संवाद सत्र हुआ। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे से बातचीत की और अपने-अपने क्षेत्र, विश्वविद्यालय, शिक्षा व्यवस्था और संस्कृति से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए। अमेरिकी विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और खानपान की विशेष सराहना की और भविष्य में भी आपसी संवाद जारी रखने की इच्छा जताई।
मंच संचालन डॉ. सुरुचि शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. विकास भारद्वाज, डॉ. अशोक अत्रि, डॉ. विजेंद्र कुमार, डॉ. जयबीर धारीवाल, डॉ. राजीव शर्मा, डिप्टी सुपरिटेंडेंट अनिल, जयदेव और पंकज शर्मा मौजूद रहे।