{"_id":"68f93137ff725e5f220fecbf","slug":"along-with-worship-the-youth-were-taught-the-lesson-of-creation-and-unity-kaithal-news-c-245-1-kht1011-139647-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूजा के साथ युवाओं को सृजन-एकता की दी सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूजा के साथ युवाओं को सृजन-एकता की दी सीख
Thu, 23 Oct 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
22kht_25_विश्वकर्मा जयंती पर भंडारे का आयोजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/राजौंद। जिले भर में बुधवार को विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। इस मौके पर पूजा-अर्चना के साथ समाज के युवाओं को सृजन और एकजुटता की सीख दी गई। इस मौके पर कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
जिले में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा दिवस धूमधाम व श्रद्धा से मनाया गया। उध्र, फैक्टरियां, कारखाने, मिस्त्री की दुकान, फर्नीचर की दुकान व शोरूम सहित तमाम औजारों से किए जाने वाले काम बंद रहे। इस दौरान सभी मिस्त्रियों व कारीगरों ने औजारों व भगवान विश्वकर्मा की पूजा की।
गुलियाना गांव के जींद-कैथल मार्ग स्थित श्री बाला जी मंदिर में कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित किया। उधर, जाखौली में श्री विश्वकर्मा समाज सेवा समिति की ओर से सातवां विशाल भंडारा और सामूहिक कीर्तन कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर समाज के लोगों ने सरकार और सांसद नवीन जिंदल से गांव में जांगड़ा और पांचाल समाज की चौपाल बनाने की मांग भी की। उन्होंने बताया कि आसपास के कई गांवों में विश्वकर्मा चौपाल हैं, लेकिन गुलियाना में अभी तक नहीं है।
कार्यक्रम में जोगी नंबरदार शमशेर जांगड़ा, जोगिंदर जांगड़ा, गुलाब सिंह, रामभज जांगड़ा, कृष्ण चंद, दलबीर पांचाल, लीला पांचाल, सत्यवान पांचाल, बिल्लू पांचाल, नरेश, सुरजीत, जगदीश जांगड़ा, कृष्णा जांगड़ा, जयकिशन पांचाल, सुभाष सहित अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।
उधर, गांव रोहेड़ा की विश्वकर्मा चौपाल में भी धूमधाम से विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। यहां हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने कहा कि युवाओं को भगवान विश्वकर्मा के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए और समाज को एकजुट होकर अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने बुराइयों को छोड़कर एकता बनाए रखने और युवाओं को शिक्षित करने की अपील की। इस अवसर पर कर्मबीर जांगड़ा, पाला राम, रामफल, राममेहर, महिपाल, होशियार सिंह, रोहताश, मामू, कृष्ण, वीर सिंह, बीरभान, रामस्वरूप, रामकला, राजेश सहित आदि मौजूद रहे।
राजौंद राघव मार्केट में दुकानदारों ने अपने-अपने औजारों की पूजा की। इस दौरान बीर सिंह जांगड़ा, विजय, अक्षय और श्याम सुंदर ने पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें याद किया। उधर, जाखौली में श्री विश्वकर्मा समाज सेवा समिति की ओर से सातवां विशाल भंंडारा और सामूहिक कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व चैयरमैन दीप मलिक, जिला परिषद सदस्य अनिल मलिक, ब्लॉक समिति चेयरमैन सुमन देवी, सरपंच जतिंदर कादियान, सरपंच पट्टी कमान जाखौली ऊषा देवी और सरपंच पट्टी दबदल जाखौली आदि लोग मौजूद रहे। श्री विश्वकर्मा समाज सेवा समिति के प्रधान विजय जांगड़ा ने समाज के उत्थान और एकता पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और कर्म के प्रतीक हैं और उनके आदर्शों का पालन कर ही समाज आगे बढ़ सकता है।