फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Along with Kanwar Yatra, now buses going to Haridwar are also banned

कांवड़ यात्रा के साथ अब हरिद्वार जाने वाली बसों पर भी लगी रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Along with Kanwar Yatra, now buses going to Haridwar are also banned
59-कैथल। बस स्टैंड का दृश्य। - फोटो : Kaithal
कोरोना महामारी के चलते उत्तराखंड प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा पर पहले ही प्रतिबंध लगाया हुआ है। अब अलग-अलग क्षेत्रों से हरिद्वार पहुंचने वाली बसों की भी एंट्री बंद की है। इससे कैथल से होकर हरिद्वार जाने वाली लगभग 8-10 बसों के फेरे प्रभावित हुए हैं। वहीं जिले से ट्रेन के संचालन पर लगभग दो सालों से रोक लगी हुई। ऐसे में श्रावण महीने में भोले के भक्तों की ओर भी परेशानी बढ़ने वाली है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण रद्द कांवड़ यात्रा के बाद अब हरिद्वार में विभिन्न राज्यों से आने वाली बसों पर भी रोक लगा दी गई है। उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा को पहले ही रद्द कर दिया था, जिसके अंतर्गत किसी भी कांवड़ यात्री को प्रदेश के अंदर नहीं आने दे रहे हैं। हालांकि जो लोग पर्यटन के लिए उत्तराखंड घूमने आ रहे हैं, उन्हें रोक नहीं रहे हैं। उन्हें अपनी कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। श्रावण के महीने के दौरान, वार्षिक कांवड़ यात्रा होती है। देश भर से तीर्थयात्री गंगा नदी के पवित्र जल को लाने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार और गोमुख तक पहुंचते हैं। इसके बाद मंदिरों में भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं। मगर इस साल उत्तराखंड सरकार ने देश में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए यात्रा रद्द कर दी।
विज्ञापन

10 बसों के संचालन पर लगी रोक
कांवड़ यात्रा के चलते धार्मिक स्थल पर भीड़भाड़ न बढ़ने के लिए उत्तराखंड प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। इसमें विभिन्न राज्यों से हरिद्वार जाने वाली बसों पर पूर्णतया रोक लगाई गई है। इससे कैथल से लगभग 10 बसों को बंद किया गया है। जोकि अलग-अलग डिपो से वाया कैथल होकर हरिद्वार जाती थी। जिन्हें आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गाड़ियों को किया बंद
कैथल, सिरसा, फतेहाबाद वाया टोहाना से कैथल, पिहोवा, हिसार से हरिद्वार गाड़ियां शामिल हैं। ये वो बसें हैं जो अलग-अलग डिपो से वाया कैथल के रास्ते हरिद्वार जाती थी। इसमें हजारों श्रद्धालु सफर तय करते थे। फिलहाल कैथल से सुबह साढ़े पांच बजे एक बस हरिद्वार के लिए रवाना होती है। जो उत्तराखंड डिपो की है और रात्रि ठहराव कैथल में करती है।
ट्रेनों के संचालन भी अभी रोक
उधर, कैथल से कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाली ट्रेन के संचालन पर भी अभी रोक है। ये ट्रेन पिछले लगभग दो सालों से बंद पड़ी है। इसमें जिले हजारों श्रद्धालु कुरुक्षेत्र तक सफर करते थे। इसके बाद आगे बसों में हरिद्वार तक पहुंचते थे, लेकिन अब बसों के संचालन पर रोक से ओर भी समस्या बढ़ने वाली है।

विभाग के आदेशों के बाद बसों के संचालन पर लगी है रोक
स्टेशन सुपरवाइजर रोहताश जांगड़ा ने बताया कि विभाग के आदेशों के बाद हरिद्वार जाने वाली बसों पर फिलहाल रोक लगाई गई। कैथल से सुबह साढ़े पांच बजे हरिद्वार के लिए एक बस जाती है। इससे पहले दूसरे डिपो से भी लगभग 10 गाड़ियां हरिद्वार की ओर जाती थी। आगामी आदेशों तक बसों का संचालन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed