{"_id":"6ab574109c6ca72bfc00adf5","slug":"allegations-of-substandard-material-used-in-smart-road-construction-in-kalayat-kaithal-news-c-245-1-kht1013-155593-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में स्मार्ट रोड निर्माण में घटिया सामग्री के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में स्मार्ट रोड निर्माण में घटिया सामग्री के आरोप
विज्ञापन
कलायत में डा भीमराव अंबेडकर मार्ग पर स्मार्ट रोड योजना के तहत चल रहा निर्माण कार्य और मौके पर प
कलायत। कलायत में सामान्य बस अड्डे से भगवान कपिल मुनि राजकीय महिला कॉलेज के बीच भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर मार्ग के सुंदरीकरण के लिए चल रहे स्मार्ट रोड निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप है। समाजसेवी संगठनों और शहरवासियों ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त ईंटों, रेत, रोड़े सहित अन्य सामग्री की गुणवत्ता पर आपत्ति जताते हुए इसकी जांच की मांग की है।
शहरवासियों का कहना है कि स्मार्ट रोड योजना का उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्ग को बेहतर, सुंदर और सुविधाजनक बनाना है। ऐसे में निर्माण कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। पार्षद प्रदीप व प्रीत धीमान ने कहा कि आरोप है कि मार्ग के कुछ हिस्सों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्य करने के बजाय कच्ची जमीन पर ही रोड़ा डालकर काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे निर्माण की गुणवत्ता के लिए लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
करीब 30 लाख रुपये की योजना से होना है मार्ग का सुंदरीकरण
स्मार्ट रोड नीति के तहत करीब 30 लाख रुपये के बजट से डाॅ. भीमराव अंबेडकर मार्ग का सुंदरीकरण दो चरणों में किया जाना प्रस्तावित है। योजना के तहत मार्ग के दोनों ओर फुटपाथ निर्माण के साथ बोतल पाम के पौधे, लाइट, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जानी हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक धन से होने वाले निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। नगर पालिका कार्यालय के अवकाश वाले दिनों में निर्माण कार्य को अधिक गति दी जाती है जबकि ऐसे समय में गुणवत्ता की निगरानी करने वाले अधिकारी मौके पर उपलब्ध नहीं रहते।
विज्ञापन
पारदर्शिता से पूरा करवाया जाएगा निर्माण
नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता अब्दुल वहाब ने कहा कि स्मार्ट रोड के तहत मार्ग को बेहतर और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण एजेंसी को मौके पर इस्तेमाल की गई निम्न गुणवत्ता की ईंटों सहित अन्य सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित एजेंसी को अलग से नोटिस भी जारी किया जाएगा।