फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Allegations of exploitation in MNREGA wage scheme

Kaithal News: मनरेगा मजदूरी स्कीम में शोषण का आरोप

Wed, 19 Mar 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Allegations of exploitation in MNREGA wage scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। मनरेगा मजदूर यूनियन संबंधित एआईयूटीयूसी के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान मोहन लाल व सचिव विनोद के नेतृत्व में अपनी मांगों के संदर्भ में बीडीपीओ कार्यालय ढांड में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने मनरेगा मजदूरी स्कीम में शोषण का आरोप लगाया।

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष कामरेड राजकुमार सारसा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा मजदूरों की पारिवारिक आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। इसके लिए उन्हें अपने परिवार को गुजारा करने के लिए प्रतिदिन दिहाड़ी के लिए काम की तलाश करनी पड़ती है। कभी काम मिल जाता है और कभी नही।
विज्ञापन


ऐसे हालात में उनके लिए परिवार को दो वक्त की रोटी नसीब करवाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन सरकार की ओर से गरीबों के लिए चलाई गई मनरेगा मजदूरी स्कीम में भी उनका शोषण हो रहा है। सरकार की ओर से मजदूर पंजीकरण जाब कार्ड में 200 दिन का काम देने की गारंटी देता है लेकिन धरातल पर 100 दिन भी काम नही मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांगें ढांड क्षेत्र के सभी गांवों में मनरेगा का काम सुचारु रुप से शुरू किया जाए। मनरेगा मजदूरों को 700 रुपए प्रति दिन दिहाड़ी दी जाए। मनरेगा का काम मशीनों से करवाने पर रोक लगाई जाए। मनरेगा की जिला व खंड स्तर की निगरानी कमेटी में यूनियन का प्रतिनिधि शामिल जाए। ऑनलाइन हाजिरी ना लगने की सूरत में पर ऑफलाइन हाजिरी लगाई जाए और साइट ना चलने पर मजदूरों को घर वापस ना भेजा जाए।


सभी मजदूरों को निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में बिना किसी मजदूर विरोधी शर्त के पंजीकृत किया जाए। मनरेगा मजदूरों की दुर्घटना में मृत्यु पर कम से कम 10 लाख रुपये परिवार को मुआवजा दिया जाए व 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए। मनरेगा मजदूरों को कस्सी, तसले, गत्ता आदि औजार व पीने का पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं मनरेगा साइट पर ही उपलब्ध करवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed