फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Allegations of embezzlement of Rs 24.59 lakh in plastic tank firm, FIR against employee

Kaithal News: प्लास्टिक टैंक फर्म में 24.59 लाख का गबन का आरोप, कर्मचारी पर प्राथमिकी

Wed, 13 May 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 13 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Allegations of embezzlement of Rs 24.59 lakh in plastic tank firm, FIR against employee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर की एक प्लास्टिक वाटर टैंक बनाने वाली फर्म के संचालक ने अपने कर्मचारी पर 24 लाख 59 हजार 284 रुपये के गबन का आरोप लगाया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ढांड रोड स्थित आदित्य पॉलिमर इंडस्ट्रीज के संचालक अजय बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनकपुरी कॉलोनी निवासी जितेंद्र शर्मा पिछले करीब पांच वर्षों से उनकी फर्म में मार्केटिंग का कार्य कर रहा था। उसका मुख्य कार्य बाजार से फर्म के भुगतान की वसूली करना था।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार 18 मार्च को जितेंद्र शर्मा कंपनी की गाड़ी में चालक रोहित के साथ नरवाना गया था। वहां उसने विभिन्न पार्टियों से भुगतान एकत्र किया। आरोप है कि नरवाना स्थित इंद्रा मल सुरेश कुमार, अनाज मंडी से 16 हजार रुपये लेने के बाद वह भाग गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि भुगतान लेते समय की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 19 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति उनके कर्मचारी राकेश उर्फ हैप्पी से मिला और पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया।

मामले की जांच कर रहे एएसआई कुलदीप ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिसाब जांचने पर सामने आया लाखों का गबन

अजय बंसल ने आरोप लगाते हुए बताया कि कर्मचारी के गायब होने के बाद विभिन्न पार्टियों से भुगतान का मिलान किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी कई बार पेमेंट लेकर फर्म में जमा नहीं करवा रहा था। प्रारंभिक जांच में करीब 30 लाख रुपये के गबन की आशंका जताई गई, जबकि जांच के दौरान 24 लाख 59 हजार 284 रुपये की राशि का गबन सामने आया।


उन्होंने बताया कि आरोपी के परिवार से संपर्क करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बाद में 22 मार्च को आरोपी के भाई विक्की ने फोन कर जितेंद्र से गलती होने की बात स्वीकार की। वहीं 25 मार्च को आरोपी ने स्वयं फोन कर अपना गुनाह स्वीकार करते हुए नुकसान की भरपाई करने की बात कही। पुराने कर्मचारी होने के कारण तत्काल पुलिस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed