फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Allegation of beating son to death in Rajound, case registered

Kaithal News: राजौंद में बेटे की पीटकर हत्या करने का आरोप, मामला दर्ज

Sat, 04 Nov 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Allegation of beating son to death in Rajound, case registered

विज्ञापन
कैथल। राजौंद में एक किसान ने अपने बेटे की पीटकर हत्या का आरोप कस्बे के ही एक युवक पर लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

राजौंद निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी कि वह खेती करता है। 24 अक्तूबर को शाम करीब छह बजे उसका लड़का गौरव (22) खेत में गया था। वापस आने में देर हो गई तो उसने कॉल की। तब किसी राहगीर ने फोन उठाया और बताया कि गौरव गांव के एक डेरे के पास घायल पड़ा है। वह मौके पर पहुंचा और गौरव को कैथल अस्पताल में ले आया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि गौरव को गांव के ही रामभुल ने चोटें मारी थी। इस कारण इलाज के दौरान तीन नवंबर को उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि रामभुल ने पहले दो बार गौरव के साथ झगड़ा किया था और धमकी दी थी कि मौका मिलने पर उसे जान से मार देगा। जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लाई फैक्ट्री के पास मिला युवक का शव

गुहला-चीका। चीका में शुक्रवार को एक प्लाई फैक्ट्री के पास सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला। चीका थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें 112 के माध्यम से सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। वहां पर शव के पास में मोटरसाइकल भी पड़ी थी।


पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उसकी पहचान गांव टटियाना निवासी मित्र शर्मा (38) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह मजदूरी करता था। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की टक्कर से उसकी जान चली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed