फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   All police stations and outposts of Haryana will have their own buildings

हरियाणा के सभी पुलिस थानों व चौकियों के होंगे अपने भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
All police stations and outposts of Haryana will have their own buildings
कैथल। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में सभी पुलिस थाने और चौकियों के अपने भवन होंगे। इसके लिए अधिकारियों को कहा गया है कि जितने भी किराये के भवन में थाने और चौकी चल रही हैं, उनकी रिपोर्ट बनाकर भेजें। ताकि सभी पुलिस थानों और चौकियों के भवन बनाए जा सकें। 70 चौकियों के अपने भवन दिए गए हैं। अनिल विज वीरवार शाम कैथल से गुजरते समय लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में थोड़ी देर के लिए रुके थे। जहां मीडिया से बातचीत में अनिल विज ने कहा कि वे यहां से निकल रहे थे तो यहां विधायक लीला राम और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर सहित कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए रुक गए। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा स्पष्ट बहुमत से विजयी होगी। जनता पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित है। पीएम ने देश को नई पहचान दिलवाई है। यूपी में सीएम योगी जी लोगों के दिलों में राज करते हैं। उन्होंने गुंडागिर्दी को खत्म कर दिया है। फिर से किसानों के आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि सभी को अधिकार है कि वे धरना या प्रदर्शन कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी का जन्म अन्ना आंदोलन में धोखे से अन्ना आंदोलन के बाद हुआ है। जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस पाकिस्तानी प्रेमी पार्टी है। उनके नेताओं के, पंजाब के अध्यक्ष सिद्धू के पाकिस्तान के साथ प्रेम के चर्चे जग जाहिर हैं। इसीलिए वहां केवल भाजपा ही लोगों की पसंद की पार्टी है। पंजाब के सीएम द्वारा बाहरी लोगों के न घुसने देने पर उन्होंने कहा कि देश में किसी पर कहीं पर भी आने-जाने पर पाबंदी नहीं है। चन्नी के इस बयान पर प्रियंका गांधी का ठहाके मार कर हंसना निंदनीय है। हरियाणा के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पर विज ने कहा कि 1250 डॉक्टरों की भर्ती हो रही है। इसके बाद कोई पद खाली नहीं रहेगा। कैथल मेडिकल कॉलेज को लेकर उन्होंने कहा कि डीपीआर बन गई है। पर तेजी से काम चल रहा है। कैथल व पूंडरी के विधायकों द्वारा कानून व्यवस्था पर सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जुआ, सट्टा शराब, अवैध हथियारों पर तुरंत कार्रवाई हो। वे हर सप्ताह इसकी रिपोर्ट लेते हैं। लंबित केसों पर भी पोर्टल बनाकर मॉनिटरिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि जब तक अनिल विज बैठा है, किसी को बदमाशी नहीं करने देगा। इस अवसर पर उनके साथ विधायक लीला राम, जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक गुर्जर, रामकुमार नैन, सुरेश संधू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed