फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   All informetion upload in portal but fasal not buyng full

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर पंजीकृत किसानों की पहले खरीदी जाएगी गेहूं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
All informetion upload in portal but fasal not buyng full
कैथल। जिन किसानों के पास गेहूं मंडी में लेकर आने का आढ़ती की ओर से व विभाग की ओर से मैसेज आएगा, वही किसान मंडी में अपनी फसल लेकर आएंगे। साथ ही गेहूं के सीजन में प्राथमिकता के आधार पर पहले उन किसानों की फसल खरीदी जाएगी, जो मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत होंगे। यह जानकारी डीसी सुजान सिंह ने अधिकारियों की बैठक में शुक्रवार को दी। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद के लिए जिला में 243 खरीद केंद्र बनाए गए हैं, सभी केंद्रों पर अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि गेहूं खरीद के लिए माइक्रो प्लान बनाकर कार्य करें, ताकि किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हों।
विज्ञापन

इन बातों का रखना होगा ध्यान
खरीद केंद्रों पर मार्केटिंग बोर्ड के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
कोरोना वायरस के दृष्टिगत सामाजिक दूरी, मास्क, सैनेटाइजिंग की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।
सभी खरीद केंद्रों में कामन सर्विस सेंटर संचालकों की नियुक्ति की जाएगी, जो गेट के आई-फार्म व जे-फार्म इत्यादि भरने का कार्य करेंगी।
खरीद केंद्रों में संबंधित आढ़तियों का चयन करके मैपिंग की जा चुकी है।
जरूरी सेवाएं देने वाले दुकानदार रखें, सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान : डीसी
कैथल। सुजान सिंह ने कहा कि कृषि कार्य में उपयोग में आने वाली दुकानों को खोलने की अनुमति होगी, परंतु संबंधित दुकानदार इस दौरान लॉकडाउन व सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। सामाजिक दूरी बनाकर रखना संबंधित दुकान संचालक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

जिला रिलीफ फंड में दिए दो लाख 5 हजार रुपये
कोरोना महामारी के संदर्भ में जिला स्तरीय रिलीफ फंड हेतु विभिन्न फर्टिलाइजर एवं पेस्टीसाइड एसोसिएशन ने उपायुक्त सुजान सिंह को 2 लाख 5 हजार रुपये के चैक सौंपे। ढांड फर्टिलाइजर एवं पेस्टीसाइड एसोसिएशन ने 31 हजार, कैथल की एग्री इम्पलीमेंट एसोसिएशन ने 51 हजार, चीका की फर्टिलाइजर एवं पेस्टीसाइड एसोसिएशन ने 51 हजार, सीवन एसोसिएशन ने 21 हजार तथा कलायत एसोसिएशन ने 51 हजार रुपये की राशि के चैक जिला कोरोना रिलीफ फंड के लिए दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed