फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Akshama eyes national level with powerful punch

Kaithal News: दमदार पंच से अक्षमा की राष्ट्रीय स्तर पर नजर

Fri, 03 Apr 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 03 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Akshama eyes national level with powerful punch
अक्षमा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। उभरती युवा मुक्केबाज अक्षमा ने कम उम्र में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल जगत में अपनी पहचान बनाई है। 14 वर्षीय खिलाड़ी ने राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर कैथल का नाम रोशन किया है। हाल ही में आयोजित प्रतियोगिता में उसके प्रदर्शन ने सभी लोगों को

प्रभावित किया।

अक्षमा वर्तमान में लिटिल फ्लावर स्कूल की छात्रा है। परिवार में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल होने के कारण उसे शुरू से ही प्रोत्साहन मिलता रहा है। महज 10 वर्ष की आयु में बॉक्सिंग शुरू करने वाली अक्षमा आज कैथल के इंडोर स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन


उसकी दिनचर्या बेहद अनुशासित है। वह रोजाना सुबह और शाम करीब तीन-तीन घंटे अभ्यास करती है, जिससे उसके खेल में लगातार निखार आ रहा है। इस उपलब्धि से उत्साहित अक्षमा अब राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। उचित मार्गदर्शन और सुविधाएं मिलती रहीं तो प्रदर्शन और सुधरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षमा में प्रतिभा, अनुशासन और लगन का बेहतरीन संगम है, जो उसे आगे बड़ी सफलता दिला सकता है। उसकी सफलता में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका है। उसके माता-पिता का निरंतर सहयोग ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। -अमरजीत सिंह, कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed