{"_id":"6664f50ea2c9dfdacf0cb6d3","slug":"akash-became-lieutenant-of-village-chaushala-kaithal-news-c-245-1-kht1001-116821-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गांव चौशाला के आकाश बने लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गांव चौशाला के आकाश बने लेफ्टिनेंट
विज्ञापन
वाद न्यूज एजेंसी
कलायत। इंडियन मिल्ट्री अकादमी देहरादून में एक साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद गांव चौशला के युवा आकाश ने 21 वर्ष की आयु में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया है। आकाश के पिता सुनील कुमार सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं और माता गृहिणी हैं। सुनील कुमार ने बताया कि आकाश ने 12वीं की परीक्षा नॉन मेडिकल संकाय से पास कर पहले ही प्रयास में एनडीए में जाने का सपना पूरा किया।
तीन साल तक नेशनल डिफेंस अकादमी पूणे में कड़ी ट्रेनिंग के साथ अपनी बीएससी की परीक्षा भी अच्छे अंकों से पास की। उसके बाद इंडियन मिल्ट्री अकादमी देहरादून से एक साल की ट्रेनिंग पूरी करके 21 वर्ष की आयु में आठ जून को लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त कर लिया।
आकाश की बड़ी बहन अंजू भाल ने भी वर्ष 2023 में पहले ही प्रयास में एचपीएससी परीक्षा पास कर इतिहास बनाया था। अंजू इस समय हरियाणा प्रशासनिक सेवाओं में नायब तहसीलदार के पद पर अपनी सेवा दे रही हैं।
विज्ञापन
पिता सुनील कुमार ने बताया कि उनके दोनों ही बच्चों ने कहीं से भी कोई कोचिंग नहीं ली। अपने ही प्रयासों से प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर अपने सपने को पूरा किया है। आकाश की इस उपलब्धि पर गांव मटौर ही नहीं बल्कि पूरे मौण खाप में खुशी व्याप्त है।