{"_id":"699235611f4f39c9a10dc444","slug":"agarwal-yuva-sabha-building-will-be-built-with-rs-50-lakhs-kaithal-news-c-245-1-kht1009-145114-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 50 लाख से बनेगा अग्रवाल युवा सभा का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 50 लाख से बनेगा अग्रवाल युवा सभा का भवन
Mon, 16 Feb 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
भूमि पूजन के मौके पर कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि व अन्य।
कैथल। जिले में कोठी गेट स्थित अग्रवाल युवा सभा के कार्यालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन करवाया गया। कार्यक्रम में विधिविधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। नगर परिषद कैथल की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग की ओर से अग्रवाल युवा सभा के कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 50 लाख का टेंडर स्वीकृत किया गया है। मुख्य अतिथि सुरेश गर्ग नोच ने कहा कि भवन निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
यह केंद्र केवल एक भवन नहीं बल्कि समाज की आस्था, एकता और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र होगा, जिसे भव्य स्वरूप देना हम सभी का लक्ष्य है। यह कार्यालय भविष्य में सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों का प्रमुख केंद्र बनेगा। पूर्व चेयरमैन अरुण सराफ ने कहा कि यह भवन समाज की एकता और संगठन शक्ति का प्रतीक बनेगा। पूर्व प्रधान नवनीत गोयल ने कहा कि यह भवन युवाओं को नई दिशा देगा। पूर्व प्रधान प्रयागराज बालू ने कहा कि समाज के सहयोग से यह निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होगा। व्यापार मंडल प्रधान सिकंदर गुप्ता ने कहा कि यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनेगा। संवाद