{"_id":"d8b3aa8a8f20853120c6cdab7ad1eb87","slug":"after-three-months-exchange-s-garbage-not-cleaned","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने बाद भी नहीं उठा एक्सचेंज का मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने बाद भी नहीं उठा एक्सचेंज का मलबा
करनाल
Updated Thu, 13 Mar 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका। चीका की टेलीफोन एक्सचेंज में तीन माह पूर्व लगी आग में जला हुआ मलबा अब भी जस का तस पड़ा है। मलबे से उठती बदबू से लोगों को परेशानी हो रही है।
बदबू इतनी ज्यादा है कि एक्सचेंज में करने वाले कर्मचारियों को सांस लेने में मुश्किल आती है। किसी काम से एक्सचेंज जाने वाले लोगों को भी उबकाइयां आने लगती हैं।
चीका टेलीफोन एक्सचेंज में गत 25 दिसंबर को शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई थी। इस आग के चलते एक्सचेंज का स्टोर व कैश काउंटर जलकर पूरी तरह से राख हो गया था और विभाग को लगभग दस लाख रुपये का नुकसान लगा था। आग लगने से स्टोर में जला हुआ सामान आज भी ज्यों की त्यों जली हुई अवस्था में पड़ा है और हर समय बदबू मारता रहता है।
विज्ञापन
आग लगे को तीन माह के करीब बीत जाने के बाद भी अधिकारियों ने जला हुआ मलबा वहां से हटाने की जहमत नहीं उठाई है। टेलीफोन उपभोक्ता सतबीर सिंह, धर्मपाल, पवन कुमार ने बताया कि टेलीफोन एक्सचेंज में आग लगने से कैश काउंटर जल गया था, जिसके चलते उन्हें टेलीफोन का बील भरने के लिए धूप व बरसात में ही खड़ा होना पड़ता हैै।
इस संबंध में एसडीओ बलबीर सिंह जांगड़ा ने कहा कि जले हुए मलबे को हटाने के लिए अधिकारियों से इजाजत मांगी गई है। इस संबंध में अभी तक उच्च अधिकारियों से आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। जैसे ही अधिकारी मलबे को हटवाने के लिए आदेश करेंगे, उसे हटा दिया जाएगा।