फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After the elections, political allegations and counter-allegations on the shooting intensified.

Kaithal News: चुनाव के बाद गोलीकांड पर सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज

Fri, 11 Oct 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 11 Oct 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
After the elections, political allegations and counter-allegations on the shooting intensified.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधानसभा चुनाव होते ही कैथल शहर में दो दिन में लगातार गोली चलाने की दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एक घटना नौ अक्तूबर को पाडला रोड पर सामने आई थी, जिसमें बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल रेहड़ी चालक से मारपीट कर उसके सीने पर गोली चला दी थी।

दूसरी घटना कैथल के मलिक नगर में सामाने आई है, जिसमें जमीन को लेकर चल रहे विवाद के चलते तीन बाइक सवार ने काम पर जा रही एक महिला के सीने पर गोली मार दी और फरार हो गए।
विज्ञापन


दोनों घटनाओं के बाद कैथल में सियासी आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। एक ओर जहां कैथल से कांग्रेस के जीते हुए प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला ने इस प्रकार की घटनाओं को प्रदेश में भाजपा की नाकामी करार दिया है। वहीं हारे हुए भाजपा प्रत्याशी लीला राम का कहना है कि उन्होंने पहले ही बोला था कि अगर हलके में कांग्रेस बनी तो शहर में गुंडागर्दी शुरू हो जाएगी और वही हुआ। साथ ही कहा है कि शहर में किसी प्रकार की गुंडागर्दी कतई सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य सुरजेवाला का कहना है कि भाजपा की सरकार बनते ही गुंडागर्दी का आलम फिर से शुरू हुआ है। भाजपा सरकार बनते ही गुंडों व बदमाशों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। कैथल में लगातार दो दिनों में बदमाशों की गई फायरिंग व जान से मारने के इरादे ने भाजपा के शासन की पोल खोल दी है। आदित्य सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस व प्रशासन मूकदर्शक बने हैं। जनता भय के माहौल में जीने पर मजबूर है।

दूसरी ओर लीलाराम ने कहा कि जो आशंका थी, वही हुआ। उन्होंने पहले ही कहा था सुरजेवाला जीता तो शहर में गुंडागर्दी बढ़ेगी, लेकिन कैथल में गुंडातत्वों को उभरने नहीं दिया जाएगा। वे अपने शहरवासियों व हलका कैथल वासियों को विश्वास दिलाते हैं कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।


उन्होंने कहा कि गुंडातत्वों का फन कुचल दिया जाएगा। लीला राम ने कहा कि उन्होंने एसपी से भी बातचीत की है। जल्द ही गोली चलाने की घटनाओं में कार्रवाई के लिए कहा है। लीला राम ने कहा कि बेशक वे चुनाव हार गए हैं लेकिन उनके घर के दरवाजे पहले ही तरह लोगों के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed