फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After the change in slab, the burden on 2.5 lakh domestic consumers increased

Kaithal News: स्लैब में बदलाव के बाद ढाई लाख घरेलू उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

Mon, 30 Jun 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 30 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
After the change in slab, the burden on 2.5 lakh domestic consumers increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सरकार की ओर से बिजली यूनिट के स्लैब में बदलाव और फिक्स्ड चार्ज लगाने के बाद जिले के करीब ढाई लाख घरेलू उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इनमें से करीब एक लाख कनेक्शन दो किलोवाट से अधिक क्षमता के हैं। स्लैब बढ़ने से विशेष रूप से शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

दो किलोवाट कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए 100 यूनिट तक प्रति यूनिट 20 पैसे की वृद्धि की गई है। अब 50 यूनिट तक 2.20 रुपये प्रति यूनिट और 51 से 100 यूनिट तक 2.70 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल आ रहा है।
विज्ञापन


पांच किलोवाट कनेक्शन धारकों से पहले प्रति माह 50 यूनिट या उससे अधिक खपत पर 2.50 रुपये से 6.30 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल लिया जाता था, लेकिन अब यही उपभोक्ता 6.50 रुपये से लेकर 7.50 रुपये प्रति यूनिट तक की दर से भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़े बिजली दामों के विरोध में इनेलो आज पंचकूला में करेगी प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन

पूर्व संसदीय सचिव एवं इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने बताया कि बिजली के बढ़े हुए दामों के विरोध में पार्टी एक जुलाई को सेक्टर-6 स्थित शक्ति भवन, पंचकूला पर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, विधायक आदित्य देवीलाल, विधायक अर्जुन चौटाला और संगठन सचिव उमेद लोहान करेंगे। माजरा ने कहा कि बेहिसाब बढ़ती महंगाई के बीच भाजपा सरकार ने बिजली की दरें बढ़ाकर प्रदेश की जनता की जेब पर डाका डाला है।


पहले जो बिजली बिल 900 रुपये आता था, अब वह दो हजार रुपये से अधिक आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का तर्क है कि बिजली दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन वास्तविकता यह है कि आम लोगों पर बिलों का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार को जनहित में निर्णय लेने चाहिए। -प्रशांत आनंद, सीवन निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed