फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After the assurance of the MLA, the demand for forming a panchayat ended

Kaithal News: विधायक के आश्वासन के बाद पंचायत बनाने की मांग का धरना खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 03:01 AM IST
विज्ञापन
After the assurance of the MLA, the demand for forming a panchayat ended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। नगरपालिका सीवन का दर्जा भंग करवाने की मांग के समर्थन दिया गया धरना सोमवार को 29वें दिन स्थगित किया। इस दौरान हलका गुहला विधायक ईश्वर सिंह धरने में पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह सीवन के लोगों की इस मांग के लिए उप-मुख्यमंत्री से मिले हैं और नगरपालिका हटाओ गांव बचाओ समिति के सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल की बैठक भी उपमुख्यमंत्री से करवाई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि सीवन नगरपालिका को भंग करवाने के लिए वह पुरजोर प्रयास करेंगे। नगरपालिका का दर्जा भंग करके सीवन को दोबारा से गांव का दर्जा दिया जाए।

उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि यदि सरकार को उनकी तरफ से कोई शपथ पत्र भी देना पड़ा तो वह देने को तैयार हैं। हलका विधायक ने कहा कि उन्होंने पहले भी पोलड़, हिम्मतपुरा व गोबिंदपुरा को सीवन नगरपालिका से बाहर करवाया है। अब भी उनका पुरजोर प्रयास है कि सीवन के लोगों की मांग को पूरा किया जाए। विधायक के इस आश्वासन पर समिति के सदस्य व गांव के लोग आठ मई से चल रहे इस धरने को समाप्त करने के लिए मान गए। पक्का आढ़ती एसोसिएशन की ओर से पूर्व प्रधान कृष्ण गर्ग ने भी नगरपालिका भंग करवाने के लिए विधायक को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रशांत आनंद, अमरेंद्र खारा, कृष्ण गर्ग, इंद्रजीत मदान, राज कुमार शर्मा, बलदेव सिंह बल्ली, रोहताश सिसोदिया, अमृत लाल, सुरेंद्र नागपाल, विनोद बंसल, पाला सौदा, सुरेश मेहता, विवेक गोयल, संजय कंसल, शाम लाल आहुजा, यशपाल राणा, सिंदा राणा, पिरथी सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed