फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After insurance, now 17 roadways buses will run on routes

Kaithal News: बीमे के बाद अब रूटों पर चलेंगी 17 रोडवेज की बसें

Tue, 12 Sep 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
After insurance, now 17 roadways buses will run on routes
कैथल। हाल ही रोडवेज के कैथल डिपो में नई आई 17 बसों का बीमा नहीं हुआ था। इस कारण यह बसें रूट पर नहीं दौड़ पा रही थीं। अब इन बसों का बीमा हो चुका है। बीमा होने के बाद अब इन बसों का पंजीकरण नंबर मिलते ही जल्द ही इन्हें लंबे रूटों पर भेजा जाएगा। जबकि इससे पहले यह बसें स्थानीय रूटों पर ही भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सितंबर महीने की शुरूआत में ही कैथल डिपो में 16 बसें और कंडम हुई है। अब इन 17 बसों का बीमा होने के बाद यह कंडम हुई 16 बसों का स्थान लेगी। अब कैथल डिपो में बसों की कुल संख्या 177 हो चुकी है। बसों की संख्या बढ़ने के बाद लगातार लंबे रूटों पर भी बसों का संचालन शुरू किया गया है। बसों की लगातार बढ़ रही संख्या के बाद रूट पर चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वर्ष 2023 में 2014 के बाद सबसे अधिक बसें कैथल डिपो के बेड़े में शामिल हुई हैं। इस वर्ष जनवरी से लेकर सितबंर तक 77 नई बसें शामिल हुई हैं। जबकि वर्ष 2022 में 15 बसें ही नई शामिल हुई थी। इसमें तीन मिनी बसें भी शामिल थीं।
विज्ञापन


बस अड्डा कैथल के संस्थान प्रबंधक रोहताश जांगड़ा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही 17 नई बसें और कैथल डिपो को मिली हैं। इन बसों का बीमा नहीं हो रखा था। अब इन बसों का बीमा करवा दिया गया है। अब जल्द ही इन्हें लंबे रूटों पर भेजा जाएगा। फिलहाल यह बसें स्थानीय रूटों पर भी चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2014 लेकर कैथल डिपो में शामिल हुई बसों की संख्या-
वर्ष बसों की संख्या
2014 05
2015 --
2016 --
2017 --
2018 --
2019 --
2020 23 यह किलोमीटर स्कीम की थी।
2021 05 मिनी बसें
2022 15
2023 77
अब तक आई हैं।
नोट- इसके मुकाबले 80 बसें 2014 से 2023 तक कंडम भी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed