फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After checking the four stages, the candidates gave the Haryana Teacher Eligibility Test

चार चरणों की जांच के बाद 2815 परीक्षार्थियों ने दी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 3005 में से 190 रहे गैर हाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
After checking the four stages, the candidates gave the Haryana Teacher Eligibility Test
कैथल। जिले में शनिवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हुई। दो दिन होने वाली इस परीक्षा में पहले दिन केवल सायं कालीन सत्र में ही परीक्षा ली गई। पहले दिन 3005 अभ्यर्थियों में से 2815 ही परीक्षा में पहुंचे और 190 गैर हाजिर रहे। दोपहर बाद 3 बजे शुरू होकर यह परीक्षा शाम को साढ़े पांच बजे तक चली।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने और समाप्त होने के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंधों और अधिकारियों की निगरानी में प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं लाई व ले जाई गईं। एक बजे के बाद केंद्रों में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की चार चरणों में जांच की गई। सबसे पहले केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों के रोल नंबर व पहचान पत्र जांचे गए। उसके बाद कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य सामान तो नहीं, इसकी मशीन लगाकर जांच की गई। तीसरे चरण में जेबों में रखे सामान की जांच हुई और चौथे चरण में केंद्र की इमारत में प्रवेश के दौरान जांच की गई और वीडियोग्राफी करवाई गई। दूसरी परीक्षाओं की तरह परीक्षार्थी पहले ही अपना आवश्यक सामान अपने साथ आए लोगों को देकर केंद्रों के अंदर गए। महिला परीक्षार्थियों की जांच के लिए अलग से व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed