फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Advocacy of giving opportunities to new faces

Kaithal News: नए चेहरों को अवसर देने की वकालत

Fri, 23 Aug 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 23 Aug 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Advocacy of giving opportunities to new faces
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। कलायत के गांव मटौर और नई अनाज मंडी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला भाजपा के खिलाफ जमकर गरजे। साथ ही उन्होंने इस मौके पर नए चेहरों को अवसर देने की वकालत की।

इस मौके पर सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया व कहा कि आज हरियाणा का किसान, मजदूर, व्यापारी व गरीब का भाजपा सरकार में दम घुट रहा है। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार मंडियों को दो उद्योगपतियों को बेचकर आढ़ती, व्यापारी, किसान व मजदूरों पर कुठाराघात करना चाहती है।
विज्ञापन


इस मौके पर नई अनाज मंडी के प्रधान सोहन ढुल ने उनको समर्थन दिया। साथ ही होशियार ढुल पाई, सुभाष सौंगल, कुशनपाल ढुल, नरेश गोयल, राजिंन्द्र, शमशेर बेनीवाल, रवि सैनी, प्रमोद गोयल, संदीप मित्तल, कृष्ण शर्मा, नवीन गर्ग, संजय कुंडू व मुकेश चहल ने भाजपा को छोड़कर रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणदीप सुरजेवाला ने सोहन ढुल व उनके साथ आए साथियों को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करवाई। सुरजेवाला ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा।


उधर, मटौर गांव से कलायत उप मंडल कार्यालय तक ट्रैक्टर रोड शो मेंं उमड़ी भीड़ के लिए धर्मवीर कौलेखां की पीठ थपथपाई। साथ ही विधानसभा में नए चेहरों को अवसर मिलने की वकालत की। वहीं धर्मवीर कौलेखां ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के बैनर तले सुरजेवाला की अगुवाई हर संघर्ष को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed