फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Advice to save the environment

Kaithal News: पर्यावरण बचाने की दी सलाह

Wed, 23 Apr 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 23 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Advice to save the environment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत में भूगोल विभाग द्वारा पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्काइलाइन इंस्टीट्यूट आफ जिओ इनफॉर्मेटिक रोहतक की तरफ से अजय देशवाल को मुख्य वक्ता के तौर पर बुलाया गया।

भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. राम जुवारी ने प्राचार्य सुनील गर्ग एवं मुख्य वक्ता का स्वागत किया। प्राचार्य ने सभी छात्राओं को पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण को बचाने की सलाह दी। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम के लिए भूगोल विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गर्ग ने भारत सरकार के स्किल इंडिया डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों का हवाला देते हुए छात्राओं को भूगोल विषय के तकनीकी कोर्सों में रोजगार के अवसरों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता अजय देशवाल ने दूर संवेदन एवं भौगोलिक सूचना तंत्र में किस प्रकार भूगोल का विद्यार्थी अपना कैरियर बन सकता है विस्तार से बताया। उन्होंने जीपीएस का उपयोग, ड्रोन तकनीक क्या है और इसमें रोजगार के अवसर किस प्रकार प्राप्त किया जा सकते हैं आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशवाल ने बताया की जिओस्पेशियल टेक्नोलॉजी से टाउन प्लानर, डेमोग्राफर, कैटोग्राफर एनवायरमेंटल स्पेशलिस्ट, सर्वेयर, ट्रांसपोर्ट प्लानर, सोयल कंजर्वेशनिष्ट, डिजास्टर व रिस्क मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट के तौर पर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने गूगल अर्थ नामक सॉफ्टवेयर के माध्यम से किसी भी क्षेत्र का क्षेत्रफल निकालना व विभिन्न योजनाओं की प्लानिंग के बारे में भी छात्राओं को सिखाया। उनके साथ आई मैडम संजौली ने छात्राओं से व्याख्यान के प्रति प्रतिक्रिया ली जिसमें छात्राओं में व्याख्यान की खूब प्रशंसा की और दी गई जानकारी को नया व लाभप्रद बताया।

इस अवसर पर प्राध्यापक सुरेश कुमार, प्राध्यापिका डॉ. कविता शास्त्री, रिनू रानी एवं कविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed