फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Advice given to wash and dry cooler-tank, fridge tray and pots every Sunday

Kaithal News: कूलर-टंकी, फ्रिज ट्रे और गमले को हर रविवार धोने व सुखाने की दी सलाह

Fri, 17 May 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 17 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Advice given to wash and dry cooler-tank, fridge tray and pots every Sunday
कलायत। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर उपमंडल नागरिक अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल में आए सैकड़ों मरीजों एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेश कुमार ने समझाया कि डेंगू, मलेरिया से बचना है तो कूलर-टंकी, फ्रिज ट्रे और गमले को हर रविवार धोने व सुखाने की आदत बना लें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज देशभर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी सभी शहरों और गांवों में लगातार घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वे सभी को प्रत्येक रविवार सूखा दिवस मनाने की अपील कर रहे हैं। ताकि मच्छर के अंडे व लारवा मर सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डेंगू व चिकनगुनिया एक वायरल बीमारी है जो संक्रमित एडीज मादा मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर दिन के समय में ही काटता है और रुके हुए साफ पानी में ही पैदा होता है। डेंगू से बचाव के लिए अपने घरों के आसपास बने गड्ढों को मिट्टी से भर देना चाहिए। पूरी बाजू के वस्त्र पहनने चाहिए। बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र कुमार, आशा को-ऑर्डिनेटर सुनीता, नरेश एसटीएस, काउंसलर गीता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed