{"_id":"6466771b9adb05b5e80bed64","slug":"admission-started-for-short-term-course-in-government-iti-kaithal-news-c-18-1-125497-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजकीय आईटीआई में शार्ट टर्म कोर्स के लिए दाखिले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजकीय आईटीआई में शार्ट टर्म कोर्स के लिए दाखिले शुरू
Fri, 19 May 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 19 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
कैथल। कैथल के राजकीय आईटीआई में शार्ट टर्म कोर्स के लिए दाखिला शुरू हो चुका है। यह कोर्स सांयकालीन में करवाए जाएंगे। इन कोर्सो में 19 मई से लेकर 31 मई दाखिला लिया जा सकेगा। प्रारंभिक स्तर पर इसमें चार कोर्स चलाए जाएंगे। प्रशिक्षण उपरांत इनकी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा तथा पास होने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया जाएंगे। शार्ट टर्म कोर्स प्रभारी अनिल ढुल ने बताया कि यह कोर्स हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत चलाए जाएंगे। इन कोर्सों में डिस्ट्रीब्यूशन लाइनमैन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सीविंग मशीन आरपरेटर तथा मल्टी स्किल टेक्नीशियन कोर्स शामिल हैं।
प्रमाण पत्र होगा फायदेमंद-
यह कोर्स उन युवा व युवतियों के लिए फायदेमंद साबित होगा जो नियमित कोर्स नहीं कर सकते। यह कोर्स सायंकालीन होने के कारण उन युवा व युवतियों के लिए लाभदायक होंगे, जिनके पास संबंधित विषय का हुनर तो है लेकिन प्रमाण पत्र नहीं है।
नहीं देनी होगी कोई फीस-
यह कोर्स विभाग की ओर से नि:शुल्क करवाए जा रहे है। दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की दाखिला या ट्यूशन फीस नहीं देनी होगी। इसके अलावा उन्हें कोर्स में प्रयोग किए जाना वाला रा मैटीरियल भी आईटीआई की ओर से मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन
यूं रहेगी दाखिले की योग्यता-
कोर्स का नाम
दाखिले के लिए योग्यता
डिस्ट्रीब्यूशन लाइनमैन,
8वीं
डाटा एंट्री ऑपरेटर,
12वीं
सेविंग मशीन ऑपरेटर
8वीं
मल्टी स्किल टेक्नीशियन
10वीं
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत-
दसवीं या आठवीं का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फेमिली आइडी, बैंक खाता, फोटो, मोबाइल नंबर, ईमेल आइडी।
राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि सरकार व विभाग के आदेशानुसार आईटीआई में शार्ट टर्म शुरू किए जा रहे हैं। इसमें आठवीं पास युवा, युवतियां व महिलाएं दाखिला ले सकती हैं।