फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Admission process in UG and PG continued even on holidays

Kaithal News: अवकाश के दिन भी यूजी और पीजी में चली दाखिला प्रक्रिया

Mon, 12 Aug 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 12 Aug 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Admission process in UG and PG continued even on holidays
कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से यूजी और पीजी कोर्सों में एडमिशन के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी है। यूजी और पीजी कोर्सों में दाखिला करवाने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। रविवार को छुट्टी के दिन भी आरकेएसडी कॉलेज कैथल में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की खुली प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रही।
विज्ञापन

यूजी और पीजी दोनों कोर्साें में पंजीकरण के लिए पोर्टल वर्तमान में खुला है और छात्रों को सलाह दी जा रही है कि खुद को पंजीकृत करें। इसके बाद वे संबंधित विभाग में अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। हालांकि कुछ पीजी कार्यक्रमों की लगभग सीटें भर गई हैं। फिर भी कुछ आरक्षित श्रेणी की सीटें अभी लंबित हैं, जिनके लिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से कॉलेजों के संपर्क में रहना होगा। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि कॉलेज ने यूजी कार्यक्रमों में अतिरिक्त 10 प्रतिशत सीटों के लिए आवेदन किया है और इसके लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से इस सप्ताह पुष्टि मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डॉ. गोयल ने कहा कि पीजी कार्यक्रमों के लिए वर्तमान में खुली प्रवेश प्रक्रिया चल रही है और पोर्टल यूजी और पीजी दोनों के लिए भी खुला है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने फॉर्म को पंजीकृत या संपादित करें और कॉलेज में जमा करें ताकि वे उपलब्ध विषय संयोजन या अपनी पसंद के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए खुद को कम से कम पात्र बना सकें। अब तक एमए अंग्रेजी एडेड में 45, एमए राजनीतिक शास्त्र में 42, एमए हिंदी 28, एमकॉम में 42, एमएससी में 21 दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed