फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Admission process in colleges will start from tomorrow

Kaithal News: कल से शुरु होगी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया

Sun, 28 May 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 28 May 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Admission process in colleges will start from tomorrow
कैथल। सोमवार से जिले के सरकारी व निजी कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु होगी। इससे लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस बार सरकारी व निजी कॉलेजों में लगभग 8500 सीटें हैं। जिन पर विद्यार्थी विभिन्न विभागों में दाखिला ले सकते हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों को कॉलेज में दाखिले के लिए इंतजार खत्म हो चुका है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में स्नातक के दाखिलों को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। 29 से 31 मई तक कॉलेज प्रोफाइल अपडेट होगी। विद्यार्थी 5 से 19 जून तक ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर जाकर दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 8 से 23 जून तक कॉलेज की ओर से ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

एक जुलाई से 20 जुुलाई तक दो मेरिट सूची जारी की जाएगी और फीस जमा होगी। ओपन काउंसलिंग के लिए विद्यार्थियों को 21 जुलाई को पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ओपन काउंसिंलिंग के पहले सप्ताह में 100 रुपये और दूसरे सप्ताह में 200 रुपये लेट फीस भी लगेगी। कैथल जिले में चार कॉलेजों में लगभग 2800 सीटों पर विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। इसमें राजकीय कॉलेज कैथल में 540 सीट, आरकेएसडी कॉलेज में 2700 सीटें, राजकीय कॉलेज राजौंद में 60 सीटें व राजकीय कॉलेज चक्कू लदाना में 60 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज कैथल में 2023-24 के सत्र में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिलों के दृष्टिगत प्राचार्य डा. संजय गोयल ने दाखिला समिति की बैठक बुलाई। उन्होंने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के द्वारा नया सत्र आरंभ करने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय से प्राप्त आदेशों के अनुसार नई शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन एनईपी को सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक रूप में लागू करने के लिए कृतसंकल्प है।

इस बारे में पूर्ण जानकारी शीघ्र उपलब्ध होने वाली है। विषयों का कम्बीनेशन, सीटों का बंटवारा आदि विषयों की जानकारी इसी के आधार पर दी जाएगी। प्राप्त शेड्यूल के अनुसार दाखिला प्रक्रिया में 31 मई तक कॉलेज को कालेज प्रोफाइल, बैकं डिटेल, कोर्स, सीटों एवं फीस से सम्बंधित जानकारी एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध करवानी होगी। 5 जून से 19 जून आनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, साथ में दस्तावेज सत्यापन का कार्य चलता रहेगा। प्रथम एवं द्वितीय मैरिट लिस्ट एवं फीस जमा करने के प्रक्रिया 1 जुलाई से 20 जुलाई तक जारी होंगी।। इसके लिए डा. अनिल नरूला ऑवर आल दाखिला इंचार्ज बनाए गए हैं।

ये है प्रथम वर्ष की सीटों का ब्योरा
कक्षा
सीटें

बी.ए.
560

बीएससी मेडिकल एडेड
80

स्वपोषित 80

बीएससी नॉन मेडिकल एडेड 140

स्वपोषित 120

बीकॉम एडिड 160

स्वपोषित 80

बीसीए स्वपोषित 70

बीबीए स्वपोषित 70

बी वोकेशनल स्वपोषित 30

सांयकालीन सत्र सीटें

बीए स्वपोषित
380

बीकॉम स्वपोषित
220

बीकॉम आनर्स स्वपोषित
60

बीकॉम वोकेशनल स्वपोषित
60

बीकॉम टैक्स स्वपोषित 60

राजकीय कॉलेज कैथल में सीटें

कक्षा
सीटें

बीए
80

बी कॉम
120

बीबीए
40

बीए हॉनर्स
30

बीसीए
40

बीएससी नॉन मेडिकल
80

बीएससी सीएस 40

बीएससी मेडिकल 30

बीटीएम 40

बीएएमसी 40

राजौंद के राजकीय कॉलेज में सीट

बीए
60

चक्कू लदाना राजकीय कॉलेज में सीट

बीए
60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed