{"_id":"07817d121a20ef0ce2c54beab782124a","slug":"admission-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों में दाखिला चाहिए तो करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों में दाखिला चाहिए तो करें आवेदन
कलायत
Updated Tue, 25 Feb 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों में पात्र बच्चों का शिक्षा विभाग की नीति व धारा 134 ए के तहत प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा ऐसी व्यवस्था की गई है जिसके तहत निजी स्कूल में प्रवेश लेने का इच्छुक कोई भी पात्र बच्चा शेष न रहे। खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश चंद ने बताया कि पात्र छात्रों को निजी स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए आवेदन करने हेतु खंड स्तर पर एक स्कूल का चयन किया गया है।
जो भी पात्र बच्चा आने वाले शैक्षणिक सत्र में निजी स्कूल में 134 ए के तहत प्रवेश लेने का इच्छुक है वह सरकार व शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार बनाए गए केंद्रों में ही आवेदन कर सकता है जिसके पश्चात संबंधित केंद्र प्रतिदिन विभागीय अधिकारियों को आने वाले आवेदनों के बारे में अवगत करवाएगा। उन्होंने बताया कि कलायत खंड में इस कार्य को पूरा करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बात्ता को केंद्र बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि कलायत खंड का जो भी पात्र छात्र वर्ष 2014-15 में 134 ए का लाभ हासिल कर निजी स्कूल में दाखिला लेने का इच्छुक है वह बात्ता स्कूल में आनलाइन आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदनों के अनुसार ही नए शैक्षणिक वर्ष के शुरू होने के साथ ही इच्छुक छात्रों को निजी स्कूल में प्रवेश दिलाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है इसीलिए जो भी छात्र इच्छुक हो वह आवेदन कर सकता है।