{"_id":"64f63a3f818d5dd4500fca99","slug":"administrator-anil-took-charge-of-jat-high-school-kaithal-news-c-18-1-knl1004-211687-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जाट हाई स्कूल में प्रशासक अनिल ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जाट हाई स्कूल में प्रशासक अनिल ने संभाला कार्यभार
Tue, 05 Sep 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जाट हाई स्कूल सोसायटी एडहाॅक कमेटी खत्म होने के बाद सोमवार को तहसीलदार अनिल बिढ़ान ने प्रशासक के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। एडहाक कमेटी के सदस्यों ने प्रशासक को सोसायटी से संबंधित आय और व्यय की जानकारी दी।
जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी की तरफ से तहसीलदार को फरवरी 2024 तक कार्यभार दिया है। मौके पर मौजूद कमेटी के सदस्यों सतबीर मलिक, जयप्रकाश जागलान, बलराज नौच, सूरज सहारण, अवतार चीका, राजेंद्र ढुल, बलवान ने बताया कि उनका कार्यकाल करीब 14 महीने का रहा है।
उनके कार्यकाल में करीब 1100 वोटों पर विवाद हो गया था। प्रशासक अनिल बिढ़ान ने कहा कि सोसायटी को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अग्रणी करने का प्रयास किया जाएगा। जो भी कमी होगी उसे दूर करने का प्रयास रहेगा। सोसायटी के चुनाव करवाने को लेकर भी जल्द ही विचार-विमर्श कर आगामी फैसला लिया जाएगा। बता दें कि पिछला चुनाव करीब 9600 मतदाता सूची पर हुआ था, लेकिन इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़ कर करीब 18 हजार तक पहुंच गई है। सोसाइटी का गठन 1939 में हुआ था। संस्था के स्कूल, कालेज, आइटीआइ, लाइब्रेरी, सहित कुल छह संस्थाएं चलाई जा रही हैं। इनमें करीब चार हजार से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न तरह के कोर्स व विषयों की पढ़ाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
अपनी डयूटी के साथ-साथ संस्था का काम बखूबी निभाएंगे। लाइब्रेरी और खेलों पर उनका विशेष फोक्स रहेगा। संस्था के पास भवन की कोई कमी नहीं है। वे भवन की बजाय अब खेल और पढ़ाई पर ध्यान देंगे। -डाॅ. अनिल बिढान, प्रशासक