फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Administration took out flag march in villages of Pundri block

Kaithal News: पूंडरी ब्लॉक के गांवों में प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

Tue, 03 Oct 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Administration took out flag march in villages of Pundri block
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। डीसी प्रशांत पंवार ने अपने कैंप कार्यालय में सोमवार को फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली एवं जिला में चल रहे धान से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर गठित कमेटियां अपना कार्य सही ढंग से करें।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि इसी कड़ी में ब्लॉक पूंडरी में प्रशासन ने गांव रसीना, सांच, सिरसल, हाबड़ी, रमाना-रमानी, करोड़ा, पाई व भाणा में फ्लैग मार्च निकाला। गांव सिरसल व भाना में किसान धान के फानों में आग लगाते मिले, जिसे तुरंत पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन


साथ ही प्रशासन द्वारा अपील की गई कि धान के बचे हुए फसल अवशेषों फानों में आग नहीं लगाएं। फानों का उचित प्रबंधन करके किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकता है। फाने जलाने से जहां पर्यावरण प्रदूषित होता है, वहीं जमीन की उपजाऊ क्षमता पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कोई व्यक्ति पराली जलाता हुआ पाया जाता है तो उससे पर्यावरण के नुकसान की भरपाई की जाएगी, जिसके तहत दो एकड़ भूमि तक 2500 रुपये प्रति घटना, दो से पांच एकड़ भूमि तक पांच हजार रुपये प्रति घटना, पांच एकड़ से ज्यादा भूमि पर 1500 रुपये प्रति घटना जुर्माना लगाया जाएगा। किसान पराली प्रबंधन करके उसे मशीन से काट कर पशुओं का चारा बना सकता है। पराली को पावर प्लांट, गत्ता मिल व पेपर मिल में बेच कर आय अर्जित कर सकता है। पराली को कंपोस्टिंग करके जैविक खाद बना सकता है। इस मौके पर कैथल सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक ब्रहम प्रकाश, डीडीपीओ कंवर दमन व डीडीए महावीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed