फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Administration alert to deal with emergency

Kaithal News: आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क

Tue, 11 Jul 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 11 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Administration alert to deal with emergency
गुहला चीका/कैथल। घग्गर नदी में पानी आने की सूचना के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए सिंचाई विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। विभाग ने जेसीबी, ट्रैक्टर ट्रालियां घग्गर के पास तैनात की हैं। घग्गर नदी के रिंग बांध या हांसी बुटाना नहर की पटरी में होने वाले कटाव को रोकने के लिए मिट्टी के थैले भरे गए है।
विज्ञापन


प्रशासन पंचकुला व अंबाला प्रशासन के संपर्क में है। घग्गर नदी पर विधायक ईश्वर सिंह सहित डीसी जगदीश शर्मा व अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। डीसी ने कहा कि प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बिल्कुल तैयार है। अभी घग्घर में लगभग 49 हजार 815 क्यूसेक पानी है और गेज का लेवल करीब 22 है, जो खतरे के निशान से नीचे है। युवा सुरक्षा के दृष्टिगत ठीकरी पहरा भी देते रहें। इस अवसर पर एसडीएम ज्योति मित्तल, सिंचाई विभाग के एसई मंगत राम गर्ग, तहसीलदार अनिल बिढ़ान, कार्यकारी अभियंता प्रशांत ग्रोवर, वरूण कंसल, बीडीपीओ अशोक कुमार, नहरी विभाग के जेई सूरज गर्ग, नायब तहसीलदार सुनील, दीपक मेहरा के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को वीसी के माध्यम से संदर्भित विषय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं और संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में रह कर पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed