{"_id":"6526f69d5b9b0f11dc0fdc75","slug":"addiction-is-the-main-reason-for-the-moral-degradation-of-youth-kaithal-news-c-18-1-knl1004-239830-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवाओं के चारित्रिक पतन का मुख्य कारण नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवाओं के चारित्रिक पतन का मुख्य कारण नशा
Thu, 12 Oct 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर शाखा कैथल की ओर से श्री ग्यारह रुद्री विद्या मंदिर विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। उन्हें समझाया गया कि युवाओं के चारित्रिक पतन का मुख्य कारण नशा है। कार्यक्रम में शाखा कैथल की टीम के सदस्य डॉ. नरेश गर्ग, ज्ञानचंद भल्ला, शेर सिंह, डॉ. दया गुप्ता व सोमनाथ शामिल रहे।
सबसे पहले कैथल शाखा के सहसचिव डॉ. नरेश गर्ग ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान कैथल सतपाल मंगला की संरक्षता में और संयोजक डॉ. विवेक गर्ग के नेतृत्व में दिव्यांग बंधुओं का उपचार करवाकर उनके जीवन में रोशनी लाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने सामाजिक बुराइयों और चारित्रिक पतन के लिए नशे को मुख्य रूप से दोषी माना। उसके बाद शेर सिंह ने बताया कि किस प्रकार नशे की जड़ें आज के युवा को अपने जाल में फंसा रही है और विद्यार्थियों का जागरूक होना कितना आवश्यक है। डॉ. दया गुप्ता ने कविता के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया और बच्चों को उनसे दूर रहने की सलाह दी। ज्ञान चंद भल्ला ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के जरूरी टिप्स दिए।
विज्ञापन
इसके बाद डॉ. नरेश गर्ग ने श्री ग्यारह रुद्री विद्या मंदिर के प्रबंधक समिति और प्राचार्या सुनीता शर्मा का शिविर आयोजन के लिए धन्यवाद किया और सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और इस अभियान के साथ जुडऩे के लिए प्रेरित किया। अंत में शिक्षिका कमलेश गर्ग ने नारायण सेवा संस्थान के सदस्यों का धन्यवाद किया।