{"_id":"671a9ae4d3fe626452025d24","slug":"addiction-is-such-an-evil-which-destroys-our-lives-krishna-punia-kaithal-news-c-18-1-knl1004-506603-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा ऐसी बुराई है, जो हमारे जीवन को कर देती नष्ट : कृष्णा पुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा ऐसी बुराई है, जो हमारे जीवन को कर देती नष्ट : कृष्णा पुनिया
Fri, 25 Oct 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। नशा मुक्ति पखवाड़े के तहत वीरवार को शहीद सिपाही राजेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भागल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकारी प्रधानाचार्य कृष्णा पुनिया ने विद्यार्थियों व आम जन को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। कहा कि नशे का आदि व्यक्ति जीवन भर अपनी और समाज के उत्थान में बाधा बन जाता है। नशा एक ऐसी बुराई है, जो हमारे जीवन को नष्ट कर देती है।
प्रधानाचार्य ने विद्यालय से विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्ति रैली के लिए रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य ग्राम वासियों व आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम के खंड प्रभारी बूटा सिंह ने बच्चों को नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दिलाया। पुलिस प्रशासन की तरफ से आए सुनील संधू ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय से शिक्षक चेतन बंसल, नवल कालरा, राजपाल फौगाट, नरेंद्र कुमार, अर्चित शर्मा, मनदीप कौर व सैंकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रहे। संवाद