फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ADC

जर्जर सड़कों की मरम्मत में लाएं तेजी, नई के कार्य में बरतें गंभीरता : एडीसी

Sat, 21 Feb 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
ADC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की जिला स्तरीय बैठक में जर्जर सड़कों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को टूटी सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण कार्य में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि एजेंडे में शामिल सभी बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और लंबित कार्यों में तेजी लाई जाए। एडीसी ने निर्देश दिए कि कैथल शहर में अपराध एवं सड़क हादसों की रोकथाम के लिए आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इसके लिए डीएमसी की अगुवाई में पुलिस की संयुक्त टीम शीघ्र रिपोर्ट तैयार करे, ताकि नगर परिषद संबंधित स्थानों पर कैमरे स्थापित कर सके। इन कैमरों की मदद से यातायात नियमों के उल्लंघन पर ऑनलाइन चालान सहित अन्य कार्रवाई संभव होगी।
विज्ञापन


एडीसी ने वन विभाग को सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई-छंटाई सुनिश्चित करने तथा शहरी निकाय अधिकारियों को खराब रेड लाइटों की सूची बनाकर उन्हें दुरुस्त कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंडे के सभी बिंदुओं पर ली विस्तृत समीक्षा ः बैठक में शामिल सभी बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा करते हुए एडीसी ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना सभी विभागों की साझा जिम्मेदारी है और इसे सामाजिक प्राथमिकता के रूप में लिया जाए।

पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए कि सभी प्रमुख चौकों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए और जाम की स्थिति न बनने दी जाए। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सतर्क रहकर कार्य करें। बिना हेल्मेट और सीट बेल्ट के वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान कार्रवाई भी की जाए। आरटीए को स्कूल बसों की नियमित जांच जारी रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, आरटीए गिरिश कुमार, डीएमसी कपिल शर्मा, एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह और डीएसपी सुशील प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमुख सड़कों की प्रगति रिपोर्ट तलब

एडीसी ने कैथल-चीका रोड, कैथल-करनाल रोड, ब्राह्मणीवाला, तितरम मोड़ से कैथल मार्ग, राजौंद में निर्माणाधीन सड़क, गांव कौल रोड, पूंडरी-काकौत रोड, खनौरी बाईपास रोड, पूंडरी-पाई रोड, शहीद उधम सिंह पार्क के निकट सड़क तथा सिग्नस अस्पताल अंबाला रोड क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट ली।


उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी कार्य प्रगति पर है, वहां गति बढ़ाई जाए। साथ ही नेशनल हाईवे पर अवैध कट बंद करने, स्पीड लिमिट बोर्ड एवं अन्य आवश्यक संकेतक लगाने के भी निर्देश दिए। सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा एजेंडे में शामिल सभी बिंदुओं पर कार्य पूर्ण कर एटीआर आरटीए कार्यालय में प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed