फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Action on demands started in open court of MP

Kaithal News: सांसद के खुले दरबार में मांगों पर कार्यवाही शुरू

Mon, 14 Jul 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 14 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Action on demands started in open court of MP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। पिछले माह सांसद नवीन जिंदल के कलायत में आयोजित खुले दरबार में भाजपा कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की बताई गईं समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी मांगों पर अब जमीनी स्तर पर कार्यवाही शुरू हो गई है।

इसी क्रम में सोमवार को श्री रैदास तख्त परिसर में आधुनिक तकनीक से शेड निर्माण के लिए मौका मुआयना किया गया। इस दौरान नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान व वर्क सुपरवाइजर अमित राणा ने कमेटी की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश की। शेड निर्माण का प्रारूप तैयार कर आगामी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


श्री रैदास तख्त प्रबंध कमेटी के प्रधान डॉ. प्रीतम कौलेखां ने बताया कि इस स्थल पर नियमित रूप से धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, इसलिए स्थायी शेड की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। यह मांग पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा की उपस्थिति में सांसद जिंदल के समक्ष रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री रैदास तख्त प्रबंध कमेटी के सचिव राजेश जेष्ठ, कोषाध्यक्ष सुभाष धानियां, लखपत पातलान, शमशेर दहिया, विनोद कुमार सहित अन्य सदस्यों ने पुस्तकालय निर्माण को भी प्राथमिकता में लाने की मांग की। नगरपालिका की ओर से स्ट्रीट लाइट टेंडर सहित अन्य अधूरे विकास कार्यों की तकनीकी समीक्षा की जा रही है। सांसद की अगुवाई में खुले दरबार में ­गलियों में लाइटिंग, निर्माण कार्यों की अपूर्णता और समग्र विकास से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गई थीं, जिन पर अब तेजी से कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed