फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Action decided against officers who made wrong payment of 14.32 lakh

14.32 लाख का गलत भुगतान करने वाले अफसरों पर कार्रवाई तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Action decided against officers who made wrong payment of 14.32 lakh
डेरा गदला मामले में काम होने से पहले ही कए गए करीब 14.32 लाख रुपये के भुगतान के मामले में दोषी करार दिए गए चार अधिकारियों के मामले में कार्रवाई तय है। ग्राम सचिव के खिलाफ कार्रवाई डीसी स्तर पर ही की जाएगी। शेष तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आला अधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

विदित रहे कि डेरा गदला में बिना काम हुए ही एक फर्म को 14.32 लाख रुपये के भुगतान की शिकायत के बाद एडीसी सतबीर कुंडू की अध्यक्षता में जांच की गई थी। जांच में बीडीपीओ सुरेंद्र शर्मा, एसडीओ विवेक, जेई कृष्ण चुटानी व ग्राम सचिव प्रवीण कुमार को दोषी करार दिया गया है। जांच में अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि पंचायती राज विभाग के नियमों के अनुसार बिना काम हुए की गई इस पेमेंट के लिए नियमों का पालन नहीं किया गया। जिसमें कई तरह की अनियमितताएं पाई गई हैं। डीडीपीओ ने जांच रिपोर्ट डीसी प्रदीप दहिया को सौंप दी।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि उन्होंने जांच रिपोर्ट का अध्ययन कर लिया है। जिसमें ग्राम सचिव, जेई, एसडीओ व बीडीपीओ को जांच कमेटी ने दोषी करार दिया है। ग्राम सचिव के खिलाफ कार्रवाई जिलास्तर पर ही नियमानुसार की जाएगी। जेई व एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसीएस व बीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए डायरेक्टर को लिखा जाएगा। जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed