फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Across the mercury 42, there was an outcry due to the heat

पारा 42 के पार, गर्मी से मचा हाहाकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Across the mercury 42, there was an outcry due to the heat
गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान भी 40 डिग्री पार पहुंच गया है। वीरवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा है। भीषण गर्मी से हाहाकार मच गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में मौसम में फेरबदल हो सकता है। बरसात होने की संभावना है।
विज्ञापन

वीरवार को दिनभर कड़ी धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। सुबह व शाम के समय ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। सड़कों पर धूप से बचने के लिए युवक युवती छातों का सहारा ले रहे हैं। युवतियां सिर पर दुपट्टा बांधकर धूप का बचाव करती दिख रही हैं। दोपहर के समय बाजार व सडक़ें सुनसान हो जाती हैं। बरसात न होने से किसानों की चिंता बढ़ रही है। किसान रामफल, रामनिवास, रणधीर, रामकिशन, रामकुमार का कहना है कि आगामी दिनों में बरसात नहीं हुई तो किसानों की फसल पर असर पड़ेगा। अबकी बार बरसात नहीं हो रही है। पिछले साल इन दिनों अच्छी बरसात हुई थी। धान की फसल बरसात के बाद ही अच्छा फुटाव करेगी। तापमान ऐसे ही रहा तो फसल आगामी दिनों में सूख सकती है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डा. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम में बदलाव आएगा। बरसात होने की संभावना है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बरसात के बाद ही गर्मी से राहत मिल सकती है। किसान भी गर्मी के मौसम में फसलों का विशेषकर ध्यान रखें। गर्मी ज्यादा होने के कारण पानी की भी फसल को ज्यादा जरूरत पड़ती है। पानी समय- समय पर फसलों में देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed