फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused who kidnapped couple arrested

Kaithal News: दंपती को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Aug 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 29 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Accused who kidnapped couple arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। थाना तितरम क्षेत्र में एक दंपती के अपहरण की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर पीड़ितों को सुरक्षित छुड़ा लिया। आरोपी जींद का निवासी है।  

26 अगस्त की शाम गांव निवासी एक युवक अपनी पत्नी के साथ बाइक से लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात व्यक्तियों ने ब्रेजा गाड़ी आगे लगाकर दोनों का अपहरण कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आस्था मोदी ने जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ को सौंप दी।
विज्ञापन


प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एसआई जयभगवान व महिला एचसी सुदेश की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 अगस्त की शाम जींद से आरोपी सुनील निवासी बुढ़ाखेड़ा (जींद) को गिरफ्तार कर दंपती को रेस्क्यू कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ब्रेजा गाड़ी भी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी महिला को पहले से जानता था और उस पर प्रेम प्रसंग बनाने का दबाव डाल रहा था। महिला के इन्कार करने पर उसने पति-पत्नी का अपहरण कर महिला के पति को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी सुनील को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed