फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused who bought stolen goods arrested

Kaithal News: चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 May 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Accused who bought stolen goods arrested
कैथल। मूंदड़ी गांव स्थित एक दुकान से सामान चोरी मामले में पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी पूंडरी निवासी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मूंदड़ी निवासी ईश्वर सिंह की शिकायत अनुसार गांव में करनाल रोड पर उसका मकान व दुकान है। दुकान में उसका लडक़ा सीमेंट, बजरी का काम करता है। ठेकेदारों से संबंधित लोहे का सामान भी रखा हुआ है। मन्नु नामक आरोपी ने दुकान से करीब 65 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने गांव मूंदड़ी निवासी मन्नु को गिरफ्तार करके एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया था।


रिमांड के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी अशोक ने मन्नु से चोरी का सामान खरीदा था। आरोपी अशोक के कब्जे से एक मोटर, हुक व आठ फेन बेल्ट बरामद की हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed