फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused on remand in animal theft case

Kaithal News: पशु चोरी के मामले में आरोपी रिमांड पर

Thu, 12 Oct 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Accused on remand in animal theft case
कैथल। संगरौली गांव से पशु चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी समसपुर जिला सहारनपुर यूपी निवासी नासिर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन का रिमांड लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संगरौली निवासी जसवंत की शिकायत अनुसार 21 मार्च 2023 की रात को अज्ञात व्यक्ति उसके पशुबाड़े से एक भैंस व एक कटड़ा/कटड़ी चोरी करके ले गए थे। इस बारे में थाना ढांड में मामला दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी नासिर इससे पूर्व किसी अन्य मामले में करनाल जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी का दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। प्रवक्ता ने बताया कि मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। संवादचोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


कैथल। गांव भूसला में एक घर से नकदी व आभूषण चुराने के मामले में पुलिस ने आरोपी भूंसला निवासी गुरजेंट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांववासी लखी की शिकायत अनुसार उसका परिवार 20 सितंबर को बाहर गया हुआ था जब परिवार 23 सितंबर को वापस आया व घर को संभाला तो उसके घर से अज्ञात व्यक्ति आभूषण व नकदी चुरा ले गए थे। इस बारे मेंथाना चीका में मामला दर्ज था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी गुरजेंट से कब्जे से चार हजार 500 रुपये नकदी बरामद की है। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन


मारपीट व धमकी के दो मामलों में 12 पर केस

कैथल। मारपीट व धमकी के दो मामलों में पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव तारागढ़ निवासी रवि ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि आठ अक्तूबर को रात करीब 10 बजे आरोपी मंजीत, आशु, लखन, नवीन व अमित ने उसे डंडे, लाठी व गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे असलहा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी व जातिसूचक शब्द भी कहे। जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव सांघन निवासी गुरदीप ने सदर थाना में शिकायत दी कि 10 अक्तूबर को सुबह करीब 10 बजे वह किसी काम से गांव गढ़ी से जा रहा था। वहां पर आरोपी रजत, रोबिन, विनय, अंकित, नंदी, अमनी व नितिन ने उससे मारपीट कर चोटें मारी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed