{"_id":"6a0379d6f47ef4f1aa0809c4","slug":"accused-of-raping-a-teenager-and-making-the-video-viral-fir-lodged-against-brother-in-law-kaithal-news-c-245-1-kht1012-149263-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का आरोप, देवर पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का आरोप, देवर पर प्राथमिकी
Wed, 13 May 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 13 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
कैथल। जिले के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किशोरी की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह शहर के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसकी बड़ी बहन की शादी कैथल के एक गांव में हुई है। बहन के देवर का उनके घर पर आना-जाना था।
इसी दौरान परिवार ने आरोपी के साथ उसका रिश्ता भी तय कर दिया था। शिकायत के अनुसार जुलाई 2024 में आरोपी उसे बहला-फुसलाकर कैथल के एक कैफे में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल फोन से वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
किशोरी ने बताया कि आरोपी बाद में उसे बार-बार शहर आने के लिए दबाव बनाने लगा। जब उसने आने से मना किया तो आरोपी ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
महिला थाना एसएचओ वीना ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।