फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of rape by taking her to the hotel

Kaithal News: होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, सीवन में दुकानदार पर केस

Sun, 12 Mar 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 12 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape by taking her to the hotel
कैथल। जालंधर निवासी एक युवती ने सीवन निवासी एक दुकानदार पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में 25 वर्षीय युवती ने कहा कि वह जालंधर की रहने वाली है। वह अपनी बहन की ससुराल सीवन में आई हुई थी। जहां वह अपनी बहन के साथ अंगूठी देखने के लिए एक दुकान पर गई थी। वहां उसकी दुकानदार साहिल से मुलाकात हुई। साहिल ने उसे वहां अपना नंबर देकर उससे कहा कि वह उसके पास फोन करे। इसके बाद वह अपने घर जालंधर चली गई थी। वहां जाकर वे आपस में बात करने लगे। गत एक मार्च को वह फिर अपनी बहन के घर सीवन आई थी। दो मार्च को साहिल ने उससे इशारा किया। इसके बाद वह उसे कैथल ले आया। यहां उसने उसके साथ गलत काम करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। इसके एक-दो दिन बाद वह फिर से उसे कैथल लाया और एक होटल में खाना खाने के बहाने ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां आरोपी साहिल ने अपने दोस्त की आईडी पर कमरा बुक करवाया था। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी नन्हीं देवी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ युवती की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed