{"_id":"69791a3e0ecf00798b0fe931","slug":"accused-of-fatal-attack-by-shooting-arrested-from-nepal-border-kaithal-news-c-18-1-knl1004-833395-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गोली मारकर जानलेवा हमला करने का आरोपी नेपाल बॉर्डर से काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गोली मारकर जानलेवा हमला करने का आरोपी नेपाल बॉर्डर से काबू
Wed, 28 Jan 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। टयोंठा गांव में एक युवक पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नवीन उर्फ मुस्सा के रूप में हुई है, जिसे नेपाल बॉर्डर, बिहार से काबू किया गया। यह कार्रवाई कैथल पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) टीम ने की।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि टयोंठा निवासी विक्रम ने थाना पूंडरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 मार्च 2024 को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसका भतीजा गोपाल और चाचा का लड़का बंसी लाल टयोंठा सरकारी स्कूल के पास रेहड़ी पर कुलचे खा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर टयोंठा निवासी रोहित और मोहना निवासी निशांत वहां पहुंचे।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने गोपाल को धमकाते हुए कहा कि आज तुझे हमारे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने का मजा चखाते हैं। इसके बाद निशांत ने रोहित के हाथ से पिस्टल लेकर गोपाल पर जान से मारने की नीयत से कई गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली गोपाल के दाहिनी तरफ की पसली में लगी। गोली लगते ही गोपाल जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनते ही दोनों आरोपी पिस्टल सहित बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना पूंडरी में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में पहले ही टयोंठा निवासी रोहित और मोहना निवासी निशांत को गिरफ्तार कर लिया था। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि यह हमला नवीन उर्फ मुस्सा के कहने पर करवाया गया था।
लुक आउट नोटिस जारी कर किया गया गिरफ्तार ः पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी नवीन वर्ष 2023 में अवैध तरीके से विदेश चला गया था, जिसके चलते कैथल पुलिस की ओर से उसका लुक आउट नोटिस जारी करवाया गया था। हाल ही में वह नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में दाखिल हो रहा था। इसी दौरान एंबेसी और बिहार पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि वर्ष 2023 में गोपाल और नवीन के भाई प्रवीन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। इसी वर्ष आरोपी नवीन के भाई प्रवीन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। आरोप है कि गोपाल इस बात को लेकर नवीन को ताने मारता था कि उन्होंने प्रवीन की मौत का बदला ले लिया है। इसी रंजिश के चलते नवीन ने गोपाल की हत्या करवाने की साजिश रची। पुलिस के अनुसार नवीन ने इस हमले को अंजाम देने के लिए रोहित और निशांत को पैसे, हथियार और बाइक उपलब्ध करवाई थी।
आरोपी पर दर्ज हैं चार मामले ः आरोपी नवीन उर्फ मुस्सा पर कुरुक्षेत्र में लूट का एक मामला, जिला करनाल में हत्या के प्रयास का एक मामला तथा जिला कैथल के थाना पूंडरी क्षेत्र में एक व्यक्ति से फिरौती मांगने का मामला दर्ज है। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।