फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of cheating employees

Kaithal News: कर्मचारियों से धोखा करने का लगाया आरोप

Sat, 10 Aug 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 10 Aug 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating employees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आउटसोर्स पार्ट-दो कर्मचारी संगठन हरियाणा ने रेगुलराइजेशन पाॅलिसी की बजाए सर्विस सिक्योरिटी एक्ट लाने को कर्मचारियों के साथ धोखा बताया है।

यूनियन के राज्य प्रधान रामरतन, आईटीआई यूनियन के उप प्रधान अमित ढि़ल्लो व महासचिव योगेश चंद्र ने कहा कि सरकार की ओर से कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की एक सम्मानजन नीति बनाने की बजाय जो घोषणाएं की है, वह कर्मचारियों के साथ धोखा किया है।


आज तक संगठन की ओर से प्रदेश सरकार ने जितने भी पत्राचार किए हैं। उन सभी में पत्रों के माध्यम से कम से कम समय की नियमितिकरण पाॅलिसी लाकर पक्का करने का अनुरोध किया है। इस एक्ट के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बजाय हमेशा के लिए कच्चे बने रहने का बंदोबस्त कर दिया जाएगा, ताकि ये कर्मचारी कभी पक्के होने की मांग तक भी न कर सकें। यही कार्य सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कर चुकी है।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया से ऐसा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे कच्चे कर्मचारी सदा कच्चे ही बने रहें और पक्के होने की मांग को छोड़ ही दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed