{"_id":"66e2c572a31d0bbcb609c54e","slug":"accused-lured-people-with-huge-profits-in-purchase-and-sale-of-two-headed-snake-in-kaithal-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: दो मुंह वाले सांप की खरीद-फरोख्त में मोटे मुनाफे का लालच दिया, आरोपियों ने ठगे 68 लाख 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: दो मुंह वाले सांप की खरीद-फरोख्त में मोटे मुनाफे का लालच दिया, आरोपियों ने ठगे 68 लाख 50 हजार रुपये
Thu, 12 Sep 2024 04:11 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 12 Sep 2024 04:11 PM IST
सार
आशु ने उनको एक करोड़ रुपये तैयार रखने के लिए कहा और साथ ही बाकी साढ़े तीन करोड़ रुपये स्वयं तैयार करने की बात कही। ऐसा कहकर आरोपी आशु पांच जून को उनसे 68 लाख 50 हजार रुपये ले गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो मुंह वाले सांप की खरीद-फरोख्त में मोटे मुनाफे का लालच देकर पांच आरोपियों ने दो प्रॉपर्टी डीलरों से 68 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अमरगढ़ गामड़ी कैथल निवासी दयानंद ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह गांव जाखौली निवासी सुरेश के साथ मिलकर प्रॉपर्टी का काम करता है और करनाल रोड पर कार्यालय बनाया हुआ है। छ
विज्ञापन
ह माह से गंगोह जिला सहारनपुर यूपी निवासी संदीप गुप्ता का उनके कार्यालय में आना-जाना था। 10 दिन पहले संदीप गुप्ता अपने दोस्त सहारनपुर निवासी आशु, समस्तपुर कलां सहारनपुर निवासी मोहम्मद इरसाद व अहसान को लेकर उनके कार्यालय में आया। आरोपी ने कहा कि दो मुंह वाला सांप मिल रहा है जो साढ़े चार करोड़ रुपये का मिलेगा व आगे 10 करोड़ रुपये का बिक जाएगा। आशु ने ने कहा कि वे यह सौदा पार्टनरशिप में कर लेंगे। इस पर उसने अपने दोस्त सुरेश से बातचीत की और सौदा करने को तैयार हो गए। आशु ने अगली पार्टी नूर मोहम्मद से बातचीत की, जिससे वह सांप खरीदना था।
विज्ञापन
इसके बाद वे यूपी में इकट्ठे हुए, जहां पर दो मुंह वाले सांप के सौदे को लेकर डील हुई। आशु ने उनको एक करोड़ रुपये तैयार रखने के लिए कहा और साथ ही बाकी साढ़े तीन करोड़ रुपये स्वयं तैयार करने की बात कही। ऐसा कहकर आरोपी आशु पांच जून को उनसे 68 लाख 50 हजार रुपये ले गया। 21 जून को आरोपी ने उन्हें सहारनपुर बुला लिया और सारी पेमेंट नूर मोहम्मद को दे दी। नूर मोहम्मद ने उनको दो मुंह वाला सांप दे दिया। फिर आशु उस सांप को बिकवाने के लिए उन्हें चंडीगढ़ ले गया।
विज्ञापन
वहां आशु ने सांप को चैक किया तो वह मरा हुआ था। आरोपी ने कहा कि अब यह नहीं बिकेगा। इसके बारे में नूर मोहम्मद से बात की तो आरोपी ने उन्हें फिर सहारनपुर बुला लिया। सहारनपुर जाकर उन्हें शक हुआ कि ये सभी आरोपी मिले हुए हैं और उनके साथ ठगी की है। जब उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने कहा कि वे रुपये वापस दे देंगे। अब रुपये मांगने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस धोखाधड़ी में आरोपियों के साथ एक लडक़ी भी शामिल थी। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि सांपों की खरीद-फरोख्त करना अवैध है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपियों के साथ-साथ शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।