{"_id":"6a3eda46db26f28a1405ccff","slug":"accused-kaithal-news-c-245-1-kht1012-151481-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 11 लाख की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 11 लाख की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार
Sat, 27 Jun 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
कैथल। एंटी एमिग्रेशन सेल ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में दिल्ली निवासी कासिम मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दो अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि ढांड निवासी सोहन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह वर्ष 2022 में पढ़ाई के लिए सिंगापुर गया था। दिसंबर 2023 में उसकी व्हाट्सएप के माध्यम से होशियारपुर निवासी साहिल कुमार, कानपुर (यूपी) के दीपेंद्र सिंह और दिल्ली निवासी कासिम मोहम्मद से बातचीत हुई। तीनों ने उसे सिंगापुर से ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की मांग की। जनवरी 2024 में आरोपी ढांड पहुंचे और उसके पिता को भरोसा दिलाकर पासपोर्ट की कॉपी तथा तीन लाख रुपये ले लिए। बाद में उसके परिवार ने आरोपियों के खातों में आठ लाख रुपये और भेज दिए।
आरोपियों ने ऑस्ट्रेलिया का वीजा भेजा, जिस पर भरोसा कर वह सिंगापुर से इंडोनेशिया पहुंच गया। वहां करीब 10 दिन तक रखने के बाद जब उसने इंडोनेशिया स्थित दूतावास में वीजा की जांच कराई तो वह फर्जी निकला। इसके बाद वह 24 जनवरी 2024 को भारत लौट आया। शिकायत के आधार पर थाना ढांड में धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अन्य दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।