फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accused arrested

दो वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले में वांछित मृतका की मां व मामा काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
accused arrested
दो वर्षीय बच्ची की हत्या करने वाली मां और मामा गिरफ्तार
विज्ञापन

मामा के कहने पर मां ने दूसरी शादी के चक्कर मेें कर दी थी मासूम की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव काकौत में दो वर्षीय मासूम की हत्या कर फरार हुई मां और मामा को पुलिस ने झारखंड से काबू किया। मृतका के मामा को एक दिन के रिमांड पर लिया है। गांव काकौत निवासी सुरेंद्र उर्फ गोकल ने पुलिस को बताया था कि उसकी शादी 5 वर्ष पूर्व राजकुमारी उर्फ रानी वासी गांव कोटिला जिला पालुम झारखंड के साथ हुई थी। उसकी 2 वर्षीय पुत्री मन्नत व एक 4 माह की पुत्री आरती है। 19 जून की रात को मासूम मन्नत से दूध बिखरने के बाद विवाद हुआ था। इसके बाद रात को उसकी दो साल की मासूूम मृत मिली और उसकी पत्नी व उसकी छोटी बेटी लापता हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि थाना प्रबंधक तितरम सबइंस्पेक्टर राजकुमार, एएसआई अजमेर सिंह व महिला सिपाही रेणुबाला की टीम द्वारा आरोपी राजकुमारी उर्फ रानी निवासी गांव कोटिला को गांव के नजदीकी शहर हरीहरगंज से उस समय काबू कर लिया गया, जब वह किसी कार्य से बैंक में आई थी। दसवी कक्षा तक पढ़ी आरोपी महिला ने कबूला कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता रहता था। जिसके बारे में उसने अपने भाई अशोक को सारी बातें बता दी थी, जिसने आश्वान दिया था कि वह उसे यहां से ले जाकर उसकी शादी कहीं और करवा देगा। वारदात की रात उसका भाई अशोक रात्रि करीब 2 बजे एक गाड़ी लेकर गांव काकौत आया, जिसने अपनी बहन को कहा कि अपनी बड़ी लड़की का मुंह दबाकर मार दे, क्योंकि दो लड़की होने कारण शादी में दिक्कत आएगी। राजकुमारी ने वारदात को अंजाम दिया तथा अपने भाई के साथ दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने उपरांत अपने गांव चली गई। तितरम पुलिस द्वारा आरोपी अशोक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी 5 जुलाई को अदालत में पेश कर दिए गए, जहां से महिला आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जबकि दूसरे आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed