फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested in three cases, 40 bottles of country liquor caught

Kaithal News: तीन मामलों में हत्थे, चढ़े आरोपी, 40 बोतल देसी शराब पकड़ी

Tue, 24 Dec 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 24 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in three cases, 40 bottles of country liquor caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पुलिस ने अलग-अलग तीन मामलों में तीन आरोपी काबू किए गए। जिनके कब्जे से 40 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना गुहला पुलिस के एसआई सुभाष चंद्र की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना मिली कि गांव थेह बुटाना निवासी हंसराज देसी शराब लेकर अंगौध से गांव थेह बुटाना पैदल जाएगा, उसे नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता हैं। कुछ समय बाद अगौंध की तरफ से आए संदिग्ध उपरोक्त आरोपी हंसराज को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से 13 बोतल देसी शराब बरामद हुई।

दूसरे मामले में थाना पुंडरी पुलिस के एसआई रामबीर सिंह व एचसी अयूब खान की टीम ने गांव पाई निवासी रणदीप सिंह के पशुबाड़ा में बनी एक दुकान पर दबिश दी गई जिसमें संदिग्ध आरोपी पुलिस टीम को आते देकर मौके से भाग निकला। जांच के दौरान दुकान से 13 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन


इसी प्रकार ढांड पुलिस के एचसी राजेश कुमार की टीम द्वारा एक सूचना मिली कि गांव बंदराना निवासी विनोद कुमार देसी शराब लेकर सोलू माजरा से गांव बंदराना पैदल जाएगा, जिसको यही नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता हैं। कुछ समय बाद सोलू माजरा कि तरफ से आए संदिग्ध आरोपी विनोद कुमार को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में पुलिसने प्लास्टिक कट्टे से 14 बोतल देसी शराब बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed